सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

डॉ. नरेश कुमार ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

डॉ. नरेश कुमार ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता  डॉ नरेश कुमार ने हाल ही में राजधानी में संपन्न हुए जी 20 सम्मेलन के सफलता पूर्वक आयोजन और दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के लिए पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से  मंगलवार को मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। डॉ. कुमार ने यहां मीडिया में जारी एक बयान में  कहा कि  इस  दौरान उन्होंने श्री  अरोड़ा  को राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पीरागढ़ी से मुंडका पर लगनेवाले जाम की समस्या से अवगत कराया  क्योंकि इसकी वजह से यहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

इन दिनों राजधानी दिल्ली में प्रदूषण वैसे ही ज्यादा है और इस मार्ग पर लगने वाले जाम से हालत बदतर होती जा रही है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से आग्रह किया है कि यहां समुचित संख्या में यातायात पुलिस की तैनाती करने के निर्देश जारी करें,ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

श्री कुमार ने यह भी कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए उचित संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि अवांछित तत्व किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं कर सकें। श्री कुमार ने दिल्ली पुलिस में विभिन्न स्तरों पर खाली पड़े 14000 पदों  के मसले पर भी चर्चा की क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पद रिक्त होने से कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि  पुलिस कर्मियों का प्रमोशन नहीं होने से उनका मनोबल गिर रहा है। इससे उनमें उदासीनता पैदा हो रही है। श्री अरोड़ा ने उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने और यथासंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *