सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए MCD ने जारी किए हजारों नोटिस, मचा हड़कंप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के इस बाजार में प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए MCD ने जारी किए हजारों नोटिस, मचा हड़कंप

Delhi : दिल्ली के इस बाजार में प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए MCD ने जारी  किए हजारों नोटिस, मचा हड़कंप - Delhi Darpan TV

कश्मीरी गेट मार्केट के व्यापारियों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए दिल्ली नगर निगम ने तीन हजार से ज्यादा नोटिस जारी किया है जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है.

दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) ने राजधानी के मशहूर कश्मीरी गेट (Kashmiri Gate) इलाके के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों से प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) वसूलने की बड़ी मुहिम शुरू की है. एमसीडी (MCD) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए हजारों की संख्या में नोटिस जारी किए हैं. नोटिस को दुकानों और बाजार में विभिन्न स्थानों में चिपकाया गया है. एमसीडी (MCD) के इस कदम से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. वे अब एमसीडी के अगले कदम का अनुमान लगाकर डरे हुए हैं.

व्यापारियों के मुताबिक, एमसीडी ने तीन हजार से ज्यादा नोटिस जारी किया है जिनमें उनसे तीन साल से लेकर 10 साल तक का प्रॉपर्टी टैक्स मांगा जा रहा है. व्यापारियों का कहना है कि अगर पुराने टैक्स को भारी जुर्माने के साथ उनसे वसूला जाएगा तो ऐसे में उनके लिए कारोबार करना भी मुश्किल हो जाएगा. व्यापारियों का कहना है कि कई दुकानों पर लगाए गए टैक्स और जुर्माने की रकम, दुकान की कीमत के बराबर या थोड़ी बहुत ही कम है.

Advertisement

पक्ष रखने के लिए मिला 10 दिन का समय

उधर, एमसीडी ने नोटिस को लेकर व्यापारियों को पक्ष रखने के लिए समय भी दिया है. एमसीडी ने जारी की गई नोटिस को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए व्यापारियों को 10 दिनों का समय दिया है. हालांकि व्यापारी इस मोहलत को कम बता रहे हैं.

छोटी दुकानों पर भी लगाया भारी जुर्माना- एपीएमए

मामले में ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेंट एसोसिएशन (APMA) की प्रतिक्रिया आई है. इसका कहना है कि एमसीडी ने व्यापारियों को अपना पक्ष रखने के लिए भी काफी कम दिनों की मोहलत दी है. APMA के अध्यक्ष विनय नारंग ने बताया कि कश्मीरी गेट के अंदर आने वाली गुरुनानक मार्केट, पीएस जैन मोटर मार्केट, बड़ा बाजार और चाबीगंज समेत सभी मार्केट के व्यापारियों को एक साथ नोटिस भेजे गए हैं. छोटी-छोटी दुकानों पर भारी टैक्स लगाया गया है. जिससे व्यापारी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *