सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार के नवादा में हादसा, नदी में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार के नवादा में हादसा, नदी में डूबने से दो किशोरों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

नारदीगंज थाना क्षेत्र के मसौढा गांव की घटना है. पुत्र के लिए मां ने जितिया पर्व बड़ी तप से रखी थी. उसकी मौत हो गई. अबतक डूबने से 10 लोगों की मौत हुई है.

बिहार के नवादा में शनिवार (7 अक्टूबर) को नदी में नहाने के दौरान दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई है. पूरा मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र के मसौढा गांव का है, जहां मृतक की पहचान मोहम्मद जावेद हुसैन के पुत्र 17 वर्षीय मिस्टर आलम और सरोज प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है. दोनों किशोरों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. अबतक 9 दिनों में पानी में डूबने से 10 लोगों की मौत हुई है.

मृतक धर्मवीर कुमार के परिजन दिनेश प्रसाद ने बताया कि दोनों किशोर दोस्त थे. दोनों नहाने के लिए नदी में गए थे. इस दौरान डूबने से मौत हो गई है. बारिश के बाद नदी में काफी जलस्तर बढ़ गया है. गांव के लोग सतर्क नहीं हुए जिसके कारण इस तरह की घटना घटी है.

पुत्र के लिए मां ने की थी जितिया पर्व  

Advertisement

मृतक धर्मवीर कुमार के फूफा दिनेश प्रसाद ने बताया कि नहाने के दौरान इकलौता पुत्र की मौत हुई है. मृतक अपने दोस्त के साथ स्नान करने के लिए नदी में गए थे. मृतक धर्मवीर के पिता सूरत में रहकर प्राइवेट काम करते हैं. पिता को जानकारी दे दी गई है. 6 महीने पहले पिता काम करने के लिए सूरत गए हैं. मां ने पुत्र धर्मवीर कुमार के लिए जितिया व्रत की थी, उसी पुत्र की मौत हो गई है.

इकलौता पुत्र की मौत पर परिवार में पसरा मातम

मृतक मिस्टर आलम के चचेरे भाई मोहम्मद आरिफ आलम ने बताया कि घर का इकलौता पुत्र मिस्टर आलम की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. गांव के ही दोस्त के साथ नदी में स्नान करने गए थे. इस दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक मिस्टर आलम के पिता प्राइवेट काम करते हैं. एक बेटा और एक बेटी है जिसमें एक बेटा की मौत हो गई. मृतक आलम की मां मेहरून निशा की रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने कहा- बच्चों को तैरने नहीं आता था

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि नहाने के दौरान दोनों नदी में डूब गए जिसके कारण मौत हुई है. पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है. नदी में काफी पानी था और नहाने के दौरान दोनों की मौत हो गई. दोनों बच्चों को तैरने नहीं आता था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *