सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कुलियों का चार्ज बढ़ा ,राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई : संजय गौड़

2 मिनट पढ़ें
कुलियों का चार्ज बढ़ा ,राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई : संजय गौड़

कुलियों का चार्ज बढ़ा ,राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई : संजय गौड़

Advertisement

कुलियों का चार्ज बढ़ा ,राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई : संजय गौड़

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आखिरकार  राहुल गाँधी की मेहनत लाई रंग सात साल बाद  रेलवे कुलियों का चार्ज 40 पर्सेन्ट बढ़ा दिया गया | यह कहना है बाबरपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय गौड़ का | संजय गौड़ कहते हैं  पिछले दिनों राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे पहुंचे थे  जहां उन्होंने कुलियों के साथ बहुत  समय गुजारा उनकी समस्या सुनी और साथ ही खुद कुली बने कुली वाले कपड़े पहन कर सामान  उठाया  | राहुल गांधी नें उनका चार्ज बढ़ाने की मांग की थी |

Advertisement

उसके बाद सरकार हरकत में आई और -स्टेशन पर कुलियों के चार्ज में 40 पर्सेन्ट का इजाफा किया गया | अब 40 किलो तक वजन के लिए अब तक 100 रूपए मिलते थे पर अब इसके 140 रूपए मिलेंगे आदेश के अनुसार ग्रुप-ए स्टेशन 40 किलो वजन के लिए 100 की जगह 140 देने होंगे वहीं ग्रुप-बी स्टेशन पर 70 की जगह 100 देने होंगे हाथ ठेला 2 क्विंटल तक 170 की जगह अब 230 रूपए और हाथ ठेला दो क्विंटल से ज्यादा के लिए 250 की जगह 340 रुपए कर दिया गया है  बीमार मरीज के लिए व्हील चेयर की सुविधा के लिए ग्रुप ए स्टेशन पर 130 से 180, ग्रुप बी स्टेशन पर 100 की जगह 140 रुपए देने होंगे वहीं बीमार मरीज को स्ट्रेचर के लिए ग्रुप ए स्टेशन पर 200 की जगह 270 और ग्रुप बी स्टेशन के लिए 120 की जगह 160 रूपए देने होंगे 26 सितंबर को ही नई दर लागू कर दी गई है | संजय गौड़ नें इसे राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम बताते हुए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *