सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ईडी ने संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में किया पेश, अदालत में जाते समय AAP सांसद बोले- ‘मोदी चुनाव हार रहे हैं’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ईडी ने संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में किया पेश, अदालत में जाते समय AAP सांसद बोले- ‘मोदी चुनाव हार रहे हैं’

ईडी गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची. कोर्ट में जाते समय संजय सिंह ने कहा कि मोदी चुनाव हार रहे हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को ईडी (ED) ने गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया. राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचने के बाद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 का चुनाव हार रहे हैं. संजय सिंह ने कोर्ट में जाते समय कहा कि मोदी चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं. तय है कि वह चुनाव हारेंगे. वहीं संजय सिंह के कोर्ट पहुंचने के दौरान उनके पिता दिनेश सिंह भी बाहर मौजूद रहे.

इस बीच ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में संजय सिंह को पेश करने के बाद 10 दिनों की रिमांड मांगी. साथ ही ईडी ने यह भी कहा कि सात दिन की रिमांड भी चलेगी. वहीं कोर्ट ने ईडी से पूछा कि आपके पास फोन है, फिर रिमांड की क्या जरूरत है. ईडी ने कहा कि घर से मिले सबूतों के आधार पर पूछताछ करनी है. तीन लोगों से आमना-सामना कराना है.

‘मुझे मरना स्वीकार है, लेकिन झुकना नहीं’

Advertisement

इससे पहले भी जब ईडी ने गिरफ्तार किया था तो संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था. संजय सिंह ने कहा था, “मुझे मरना स्वीकार है, लेकिन झुकना नहीं. मैंने अडानी के घोटालों का खुलासा किया और ईडी के पास कई शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. मोदी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं, वे अत्याचार करके और लोगों को जेल में डालकर नहीं जीत सकते.”

संजय सिंह ने ईडी पर लगाया ये आरोप

संजय सिंह ने आगे कहा था, “मैंने पहले भी अडानी के घोटालों के खिलाफ बोला था, मैं आगे भी ऐसा करना जारी रखूंगा. हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और अत्याचार के चलते पीछे नहीं हटेंगे.” संजय सिंह ने कहा कि ईडी बिना किसी सबूत के उन्हें जबरन गिरफ्तार कर रही है. बता दें कि ईडी ने बुधवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में संजय सिंह के घर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *