सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मौहल्ला बसें होंगी दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा : सुभाष चन्द्र लाला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मौहल्ला बसें होंगी दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा : सुभाष चन्द्र लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) ; वह दिन दूर नहीं जब राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अरविंद केजरीवाल सरकार मोहल्ला बसों का तोहफा देंगे | हो सकता है नये साल की गिफ्ट के तौर पर दिल्ली को ये बसें पर्याप्त मात्रा में मिल जाए | यह कहना है विश्वास नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र
लाला का | सुभाष चन्द्र लाला कहते दिल्ली सरकार इस योजना पर काफी समय से कार्य कर रही है और अब यह योजना अंतिम चरण में है | इस साल के अंत में या नये साल की शुरुआत में ये बसें राजधानी दिल्ली के परिवहन सिस्टम को और बेहतर बना देंगी |

Advertisement

सुभाष लाला कहते हैं इन बसों की शुरुआत से दिल्ली का परिवहन सिस्टम लाजवाब हो जाएगा और लोगो को छोटे-छोटे रूट पर उनके घरों के आसपास मामूली किराये पर परिवहन सिस्टम उपलब्ध होगा | सुभाष लाला कहते इन बसों के आने के बाद यातायात सिस्टम तो सुगम होगा ही साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी | क्योंकि ये सभी बसे इलेक्ट्रोनिक होगी | आकर में छोटी और बेहद ही आकर्षक दिखेगीं | इन बसों में वे तमाम सुविधाएं होंगी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की बसों में होती है मसलन पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी,सी.सी.टी.वी.तथा पेनिक बटन से लैस भी होंगी ये बसें | जी.पी.एस. सिस्टम के साथ-साथ इस सेवा में और भी कई अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी | सुभाष लाला कहते हैं जिस तरह से राजधानी दिल्ली और पंजाब में सरकारों के मोहल्ला क्लिनिक लोकप्रिय हो रहे हैं उसी तरह ये बसें भी जनता के द्वारा पसंद की जाएगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *