सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरविंद केजरीवाल से WhatsApp Channel से जुड़े,रामेश्वरम की तीर्थयात्रा पर गए बुजुर्गों से मुलाकात की तस्वीरें की शेयर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

WhatsApp Channel से जुड़े अरविंद केजरीवाल, रामेश्वरम की तीर्थयात्रा पर गए बुजुर्गों से मुलाकात की तस्वीरें की शेयर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लोगों से अपील की है. कहा कि अपने दोस्त और परिवार के साथ इस चैनल को सब्सक्राइब करें.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार (20 सितंबर) को वॉट्सऐप चैनल से जुड़ गए. वॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के चंद घंटे में ही मुख्यमंत्री के 23 हजार से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं. वॉट्सऐप चैनल के जरिए देश भर के लोग अब सीएम अरविंद केजरीवाल से सीधा संपर्क कर पाएंगे. सोशल मीडिया में सक्रिय रहने और जनता से मिलते-जुलते रहने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वॉट्सऐप चैनल से जुड़े हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने वॉट्सऐप चैनल पर जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए दिल्ली और देशवासियों से जुड़ने की अपील की है.

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने वॉट्सऐप चैनल पर रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर गए दिल्ली के बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है. इन बुजुर्गों को दिल्ली सरकार ने अपने खर्चे पर तीर्थ यात्रा पर भेजा है. सीएम ने वाट्सएप चैनल से जुड़ने पर कहा कि इस चैनल के माध्यम से आपसे जुड़कर बेहद खुशी हुई.

Advertisement

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वॉट्सऐप चैनल पर अपील करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की उपलब्धियों, नए कार्यक्रमों और अन्य जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए इस चैनल के साथ जुड़े रहें. हम दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाने की दिशा में काम रहे हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो सके. मुझे ये बताते हुए भी खुशी हो रही है कि पिछले ही हफ्ते हमने 780 बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री रामेश्वरम के दर्शन के लिए भेजा है. यात्रा पर भेजने से पहले मैं खुद सभी बुजुर्गों से मिला, उनका प्यार मिला. आपके साथ उस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा, इस वॉट्सऐप चैनल को अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ शेयर करें और उन्हें चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए आमंत्रित करें. मुख्यमंत्री के इस वॉट्सऐप चैनल पर दिल्ली सरकार की ओर से किए जा रहे कार्य से संबंधित जानकारी शेयर की जाएगी. दिल्ली सरकार के कार्यक्रमों से संबंधित टैक्स्ट, फोटो, वीडियो और स्टिकर आदि चैनल पर जारी किए जाएंगे, ताकि इससे जुड़े लोगों को सरकार के हर दिन के काम की जानकारी मिलती रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *