सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कांग्रेस में आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी, राजेश पटेल ने थामा ‘हाथ’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP छोड़ कांग्रेस में आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी, राजेश पटेल ने थामा ‘हाथ’

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल जारी है. इस बीच बीजेपी नेता राजेश पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में प्रदेश में आया राम, गया राम का दौर चल पड़ा है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के नेता दल-बदली कर रहे हैं. हालांकि, इस बार कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने वाले नेताओं की संख्या कम है. बुधवार (20 सिंतबर) को बीजेपी नेता राजेश पटेल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

पटेल गाड़ियों के काफिले के साथ बुधनी विधानसभा से निकल कर भोपाल पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हो गए. दावा है कि उन्होंने अपने एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस को ज्वाइन किया. इनमें बालाघाट के पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बोध सिंह भगत भी शामिल हैं.

कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं नेता

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं वालों की कतार लगी हुई है. बीजेपी के चार पूर्व विधायक और दो पूर्व सांसदों के साथ पचास के करीब छोटे-बड़े नेता पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.

Advertisement

‘जनता का काम नहीं करते सीएम शिवराज’

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लोगों के काम नहीं करने और हल्की बातें करने का आरोप लगाया. कमलनाथ ने कहा, ”यह सब लोग सच्चाई का साथ दे रहे है. प्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का या तो शिकार है या गवाह है.” कांग्रेस नेता का दावा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी के कुछ और बड़े नेता कांग्रेस में आएंगे, क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती दिखने लगी है.

2 महीने पहले कांग्रेस में आना शुरू हुए थे नेता

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि नेताओं का कांग्रेस में पाला बदलकर आने का सिलसिला दो महीने पहले शुरू हुआ था. अब तक बीजेपी के पूर्व विधायक दीपक जोशी, पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, पूर्व विधायक अनुभा मुंजारे और कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *