सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मूर्ति विसर्जन करने गईं 5 बच्चियां तालाब में डूबीं, दो मौसेरी बहनों की मौत, 3 को बचाया गया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नालंदा में मूर्ति विसर्जन करने गईं 5 बच्चियां तालाब में डूबीं, दो मौसेरी बहनों की मौत, 3 को बचाया गया

तीज पर महिलाओं ने पूजा की थी. मंगलवार की अल सुबह पूजा करने के बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन करना था, जिसको लेकर पांच बच्चियां एक साथ डोमिनिया खंधा गई थीं.

रहुई प्रखंड की सोसंदी पंचायत के डोमिनिया खंधा में तीज के मौके पर मूर्ति विसर्जन करने गईं पांच बच्चियां तालाब में डूब गईं. हादसे में दो मौसेरी बहनों की मौत हो गई जबकि तीन बच्चियों को बचा लिया गया. घटना मंगलवार (19 सितंबर) सुबह की है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल दोनों शव को बरामद कर लिया गया है.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि सोमवार की रात तीज पर्व को लेकर महिलाओं ने पूजा की थी. मंगलवार की अल सुबह पूजा करने के बाद छोटी मूर्ति का विसर्जन करना था जिसको लेकर पांच बच्चियां एक साथ डोमिनिया खंधा गई थीं. यहां नहाने के दौरान पांचों डूब गईं.

पर्व के अगले दिन घर में पसरा मातम

Advertisement

बताया जाता है कि तालाब की गहराई ज्यादा है. पानी भी ज्यादा है. इसके चलते पांचों बच्चियां डूबने लगीं. शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तीन बच्चियों को तो बचा लिया, लेकिन दो बच्चियां पानी ज्यादा गहरा होने के कारण डूब गईं. उन्हें नहीं बचाया जा सका. घटना के बाद गांव में पर्व के अगले दिन ही मातम पसर गया.

दी जाएगी आपदा के तहत मिलने वाली राशि

मृतक मौसेरी बहनों की पहचान जयगोविंद बिंद की 10 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी और लंबू बिंद की 8 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. इस मामले में रहुई थाना पुलिस ने बताया कि तालाब में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. ग्रामीणों की मदद से दो शव को तालाब से निकाल लिया गया था. शव की पहचान कर ली गई है. पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. परिजनों को आपदा के तहत मिलने वाले राशि दी जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *