सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ ‘गणपत’ का नया पोस्टर, धांसू लुक में दिखे एक्टर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ का नया पोस्टर, धांसू लुक में दिखे एक्टर

टाइगर श्रॉफ औऱ कृति सेनन की फिल्म ‘गणपत’ का नया पोस्टर सामने आया है. जिसमें एक्टर काफी धांसू लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्म 23 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों फिल्म ‘गणपत’ (Ganpath) को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसमें वो एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर में टाइगर धाकड़ लुक में नजर आ रहे हैं. टाइगर का ये लुक गणेश चतुर्थी के मौके पर रिवील किया गया है. साथ ही पोस्टर के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है.

रिलीज हुआ टाइगर की फिल्म ‘गणपत’ का पोस्टर

‘गणपत’ का ये नया पोस्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें टाइगर ने अपने हाथ पर एक रेड कलर की पट्टी बांधी हुई है. जिसपर आग लगी नजर आ रही है. पोस्टर में टाइगर काफी इंटेस लुक में दिखाई दे रहे हैं. इसे शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा – ‘उसको कोई क्या रोकेगा…जब बप्पा का है उसके हाथ..आ रहा है गणपत…करने एक नई दुनिया की शुरूआत..इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी..’

Advertisement

कृति सेनन के साथ नजर आएंगे टाइगर

टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है. जिसमें 9 साल बाद उनकी जोड़ी एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ देखने को मिलेगी. फिल्म में एक बार फिर दोनों अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से पर्दे पर आग लगाने वाले हैं. इससे पहले ये जोड़ी फिल्म ‘हीरोपंती’ में नजर आई थी. जो दोनों की ही पहली फिल्म थी.

23 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया हैं. ये फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है. अब फिल्म के पोस्टर ने फैंस में फिल्म देखने की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *