सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

योगी के मंत्री की I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं को दो टूक, ‘मच्छर भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 ‘मच्छर भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे’, योगी के मंत्री की I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं को दो टूक

यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अंबेडकरनगर में छात्राएं के साथ हुई छेड़खानी को लेकर कहा एंटी रोमियो काम कर रही है. जो भी छेड़खानी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी.

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सनातन धर्म को लेकर चले रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है. योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि मच्छर भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे. बीजेपी नेता ने कहा कि जब सनातन को रावण और कंस नहीं खत्म कर पाए थे तो इंडिया के नेता क्या करेंगे. मंदिर में पूजा करने और जनेऊ पहनने वाले लोग अब सनातनी की बात कर रहे हैं.

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सीएम योगी ने किया था पलटवार

Advertisement

इसके साथ ही यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अंबेडकरनगर में छात्राएं के साथ हुई छेड़खानी को लेकर कहा एंटी रोमियो काम कर रही है. जो भी छेड़खानी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्‍टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर विवादित बयान दिया था. वह अपने बयान के कारण पिछले कुछ दिनों से विवादों में रहे हैं. हालांकि उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार करते हुए कहा था रावण और कंस ने भी यही गलती की थी, जो इन राक्षसों के साथ हुआ था, वही सनातन को कोसने वालों के साथ होगा.

सनातन धर्म को बताया था मच्छर-डेंगू और मलेरिया

बता दें कि तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म को मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह जड़ से समाप्‍त करना ही एकमात्र उपाय है, जिसकी गूंज पूरे देश में फैल गई. हालांकि उनके इस बयान को लेकर बीजेपी नेता लगातार इंडिया गठबंधन पर हमलावर हैं. वहीं इस बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि उनकी नीति सनातन परंपरा को समाप्त कर देश को गुलामी के रास्ते पर ले जाने की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *