सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चंद्रमा पर पानी बनने को लेकर क्या है दावा?डेटा का विश्लेषण कर रहे वैज्ञानिकों ने दी अहम जानकारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

चंद्रमा पर पानी बनने को लेकर क्या है दावा? चंद्रयान 1 से मिले डेटा का विश्लेषण कर रहे वैज्ञानिकों ने दी अहम जानकारी

आज से करीब 15 साल पहले लॉन्च किए गए भारत के पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान 1’ पर लगे उपकरणों से प्राप्त हुए रिमोट सेंसिंग डेटा का अध्ययन शोधार्थियों को आश्चर्य में डाल रहा है.

2008 में लॉन्च किए भारत के पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान 1’ के रिमोट सेंसिंग डेटा का विश्लेषण कर रहे वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया है कि पृथ्वी के हाई एनर्जी वाले इलेक्ट्रॉन चंद्रमा पर पानी बना रहे होंगे. अमेरिका के मनोआ स्थित हवाई विश्वविद्यालय के शोधार्थियों की टीम ने पाया है कि धरती की प्लाजमा शीट में ये इलेक्ट्रॉन मौसम प्रक्रियाओं में योगदान दे रहे हैं, जिनमें चंद्र सतह पर चट्टान और खनिजों का टूटना या विघटित होना शामिल है.

नेचर एस्ट्रोनॉमी जरनल में प्रकाशित रिसर्च में पाया गया है कि शायद इलेक्ट्रॉन चंद्रमा पर पानी बनाने में मदद कर सकते हैं. शोधकर्ताओं ने कहा कि चंद्रमा पर जल की कंसंट्रेशन को जानना इसके बनने और विकास को समझने के लिए अहम है. साथ ही यह भविष्य में मानव अभियानों के लिए जल संसाधन उपलब्ध कराने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है.

15 साल पहले लॉन्च हुआ मिशन कैसे है मददगार? 

चंद्रयान-1 ने चंद्रमा पर जल के कणों की खोज में अहम भूमिका निभाई थी. 2008 में शुरू किया गया यह मिशन भारत का पहला चंद्रमा मिशन था. यूएच मनोआ स्कूल ऑफ ओशन के सहायक शोधकर्ता शुआई ली ने कहा, ”यह चंद्र सतह के पानी की निर्माण प्रक्रियाओं का अध्ययन करने के लिए एक प्राकृतिक प्रयोगशाला उपलब्ध करता है.”

Advertisement

ली ने कहा, ‘‘जब चंद्रमा मैग्नेटोटेल के बाहर होता है तो चंद्रमा की सतह पर सौर हवा का दबाव होता है. मैग्नेटोटेल के अंदर, लगभग कोई सौर पवन प्रोटॉन नहीं हैं और पानी के लगभग नहीं बनने की उम्मीद थी.” मैग्नेटोटेल एक ऐसा क्षेत्र है जो चंद्रमा को सौर हवा से लगभग पूरी तरह से बचाता है, लेकिन सूर्य के प्रकाश फोटॉन से नहीं.

रिमोट सेंसिंग डेटा के बारे में रिसर्चर ने क्या कहा?

शुआई ली और उनके साथ शामिल हुए लेखकों ने 2008 और 2009 के बीच भारत के चंद्रयान 1 मिशन पर एक इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर, मून मिनरलॉजी मैपर डिवाइस से इकट्ठे किए गए रिमोट सेंसिंग डेटा का विश्लेषण किया है. ली ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य हुआ, रिमोट सेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने से पता चला कि पृथ्वी के मैग्नेटोटेल में पानी का निर्माण लगभग उस समय के समान है जब चंद्रमा पृथ्वी के मैग्नेटोटेल के बाहर था.’’

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘चंद्रयान 1’ को अक्टूबर 2008 में प्रक्षेपित किया था, और अगस्त 2009 तक संचालित किया गया था. मिशन में एक ऑर्बिटर और एक इम्पैक्टर शामिल था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *