सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

असिन और राहुल शर्मा की जोड़ी अक्षय कुमार ने बनाई थी,ऐसे परवान चढ़ी थी इश्क की डोर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

अक्षय कुमार ने बनाई थी असिन और राहुल शर्मा की जोड़ी, ऐसे परवान चढ़ी थी इश्क की डोर

वह पहली ही नजर में उस हसीना पर दिल हार बैठे थे, जिन्होंने तमाम लोगों को अपनी अदाओं से घायल किया है. बात हो रही है राहुल शर्मा की, जो असिन के हमसफर हैं.

सिनेमा की दुनिया की हसीना के अपने ही जलवे होते हैं. उनकी अदाओं की दीवानी दुनिया होती है और उन पर मर मिटने के लिए लोग तैयार रहते हैं. कुछ ऐसा ही हाल उस शख्स का भी हुआ, जो सिनेमा की दुनिया की एक हसीना पर पहली ही नजर में अपना दिल हार गया था. दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिग्गज कारोबारी राहुल शर्मा की, जो असिन को देखते ही अपना दिल लुटा बैठे थे और तमाम पापड़ बेलने के बाद उन्हें अपना हमसफर बनाने में भी कामयाब रहे. आइए हम आपको राहुल और असिन की लव स्टोरी से रूबरू कराते हैं.

ऐसे हुई थी असिन और राहुल की पहली मुलाकात

असिन और राहुल शर्मा की पहली मुलाकात हाउसफुल 2 के प्रमोशन के दौरान साल 2012 में हुई थी. उस दौरान असिन एक प्राइवेट जेट से ढाका गई थीं और उनके साथ खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी मौजूद थे. फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही अक्षय कुमार ने असिन और राहुल शर्मा की मुलाकात कराई थी. साथ ही, खिलाड़ी कुमार ने असिन से यह भी कहा था कि उनकी और राहुल की जोड़ी काफी जंच रही है. हालांकि, एक्ट्रेस ने अक्षय की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, क्योंकि वह अक्सर मजाक करते रहते थे.

Advertisement

राहुल की सादगी देख हैरान रह गई थीं असिन

राहुल और असिन की पहली मुलाकात तो हो चुकी थी, लेकिन तब तक असिन उन्हें सही से जान नहीं पाई थीं. कुछ समय बाद असिन को पता चला कि जिस एशिया कप 2012 की सेरेमनी वह परफॉर्म कर रही हैं, उसके स्पॉन्सर राहुल शर्मा ही थे. इसके अलावा जिस प्राइवेट जेट में वह आई थीं, वह भी राहुल का ही था. करोड़पति होने के बाद भी राहुल की सादगी देखकर असिन हैरान रह गईं. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर शेयर किया और उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया.

राहुल तो पहली ही नजर में हार गए थे दिल

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि असिन तो राहुल से सिर्फ प्रभावित थीं, लेकिन राहुल उन्हें पहली नजर में देखते ही अपना दिल हार बैठे थे. उन्होंने असिन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे एक्ट्रेस ने उस वक्त ही ठुकरा दिया था. असिन ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. वहीं, 19 जनवरी 2016 के दिन दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *