Home मनोरंजन शाहरुख़ ने किया संजीव गोयनका को नजरअंदाज

शाहरुख़ ने किया संजीव गोयनका को नजरअंदाज

0
172
शाहरुख़ ने किया संजीव गोयनका को नजरअंदाज
शाहरुख़ ने किया संजीव गोयनका को नजरअंदाज

शाहरुख़ ने किया संजीव गोयनका को नजरअंदाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सुपर स्टार शाहरुख़ खान की फ़िल्म” जवान” सुपर हिट करार कर दी गई है । शाहरुख़ खान को फिल्म जवान को लेकर शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी जारी है । इसी सिलसिले को बरकरार रखते हुए IPL के सबसे महंगे टीम के ओनर LSG यानि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक और RSPG के चेयरमैन डॉ संजीव गोयनका ने भी शाहरुख़ खान को शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने जवान फ़िल्म की तारीफ में कसीदे भी पढ़े । लेकिन शाहरुख़ खान ने डा संजीव गोयनका को ट्विटर पर कोई जवाब नहीं दिया । जबकि किंग खान ने अन्य बड़े दिग्गज लोगों को जवाब भी दिया और उनका धन्यवाद भी किया । शाहरुख़ खान भी IPL में KKR की टीम के ओवर हैं और दो बार उनकी टीम ने खिताब पर कब्जा किया है ।

जबकि संजीव गोयनका की टीम LSG दो बार आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है । संजीव गोयनका के ट्विटर पर ज़्यादा फ़ॉलोअर भी नहीं है । इसलिये कयास लगाया जा रहा है की अपने फ़ॉलोअर को बढ़ाने के लिये ये ट्वीट किया लेकिन किंग खान ने उनके ट्वीट को नजरअंदाज कर दिया और संजीव गोयनका के मंसूबों पर पानी फेर दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here