अरविंद केजरीवाल बोले, INDIA एलाइंस ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या देश का नाम बदलकर बीजेपी रखेंगे
केंद्र सरकार एक बार फिर विपक्षी दलों के निशाने पर है। जी-20 सम्मेलन के लिए नौ सितंबर को होने वाले रात्रि भोज के लिए जो निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजे गए हैं, उनमें आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ को बदला गया है। इस पर सभी राजनीतिक पार्टियां ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
नाम बदलने की चर्चा पर क्या बोले दिल्ली सीएम?
दिल्ली सीएम अरविंद ने कहा है कि मेरे पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन उड़ती-उड़ती खबर हमने भी सुनी है। ऐसा क्यों किया जा रहा है क्योंकि कई पार्टियों के एक गठबंधन का नाम इंडिया है। अगर किसी पार्टियों का गठबंधन इंडिया बन जाता है तो ये देश का नाम बदल देंगे? देश तो 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं है।



