सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यूपी के 8 जगहों पर NIA की छापेमारी, घोसी में सपा का चुनाव प्रचार कर लौटे नेता के घर भी पहुंची टीम

2 मिनट पढ़ें
यूपी के 8 जगहों पर NIA की छापेमारी, घोसी में सपा का चुनाव प्रचार कर लौटे नेता के घर भी पहुंची टीम

यूपी के 8 जगहों पर NIA की छापेमारी, घोसी में सपा का चुनाव प्रचार कर लौटे नेता के घर भी पहुंची टीम

Advertisement

यूपी के 8 जगहों पर NIA की छापेमारी, घोसी में सपा का चुनाव प्रचार कर लौटे नेता के घर भी पहुंची टीम

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी समेत 8 जगहों पर NIA ने आज छापा मारा. बताया जा रहा है कि NIA की ये छापेमारी नक्सलियों को फंडिंग करने और उनको फिर से रिवाईव करने के मामले में हुई है. नक्सल गतिविधियों से जुड़े एक मामले की जांच को लेकर भी यह कार्रवाई की जा रही है. सुबह से ही NIA की अलग-अलग टीमें जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं.

इस बीच एक टीम देवरिया में जनवादी क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामनाथ चौहान के घर पहुंची. रामनाथ चौहान घोसी उपचुनाव में सपा का चुनाव प्रचार कर लौटे हैं. हालांकि, छापेमारी के वक्त वो घर पर मौजूद नहीं थे.

Advertisement

देवरिया के उमा नगर कस्बे में भी एनआईए की छापेमारी जारी है। वहां डॉ. रामनाथ चौहान के घर छापा पड़ा है। डॉ. चौहान जनवादी क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वह घोषी के उपचुनाव में सपा का प्रचार कर रहे थे। घर के अंदर परिवार के कई लोगों से एजेंसी पूछताछ कर रही है। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। रामनाथ पहले बीएसपी से भी जुड़े रहे हैं।

एनआईए के सूत्रों के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एनआईए के अधिकारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं। जिन स्थानों पर छापेमारी कई गई, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई। जहां-जहां एनआई की छापेमारी चल रही है, उसके आसपास के इलाके सील कर दिए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *