सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

जब रेखा को अक्षय कुमार से हो गया था प्यार,सेट पर करने लगी थीं ये काम, खुद रवीना टंडन ने किया था खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जब अक्षय कुमार से हो गया था रेखा को प्यार, सेट पर करने लगी थीं ये काम, खुद रवीना टंडन ने किया था खुलासा

एक वक्त ऐसा था, जब रेखा और अक्षय का नाम एक साथ जुड़ने लगा था. ऐसी खबरें उड़ने लगी थीं कि रेखा खुद से 13 साल छोटे अक्षय के प्यार में पड़ गई हैं. जबकि उस वक्त अक्षय कुमार, रवीना टंडन के साथ रिश्ते में थे.

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार का नाम इंडस्ट्री की कई लड़कियों के साथ जुड़ता रहा है. हालांकि इस फेहरिस्त में एक नाम ऐसा भी रहा जो आपको चौंका सकता है. वह नाम है वेटरन एक्ट्रेस रेखा का. जी, हां एक वक्त ऐसा था, जब रेखा और अक्षय का नाम एक साथ जुड़ने लगा था. ऐसी खबरें उड़ने लगी थीं कि रेखा खुद से 13 साल छोटे अक्षय के प्यार में पड़ गई हैं. जबकि उस वक्त अक्षय कुमार, रवीना टंडन के साथ रिश्ते में थे. क्या था पूरा किस्सा, चलिए आपको बताते हैं.

1996 का है ये किस्सा

Advertisement

ये किस्सा साल 1996 का है, जब अक्षय कुमार, रेखा और रवीना टंडन की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी आई थी. इस फिल्म में अक्षय और रेखा के कई इंटीमेट सीन्स थे, जो खूब चर्चा में भी आए थे. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा का अक्षय की ओर झुकाव देखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा, अक्षय को पसंद करने लगी थी, वो उनके लिए अपने घर से खाना भी लेकर आया करती थीं. जबकि उस वक्त अक्षय और रवीना एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 90 के दशक के अंत में रवीना और अक्षय ने सगाई भी कर ली थी, हालांकि उनका रिश्ता भी नहीं टिका और रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी कर ली.

रवीना ने किया था खुलासा

सिनेबिट्स को दिए इंटरव्यू में रवीना ने बताया कि उस समय अगर उस अभिनेत्री को पता था कि हम दोनों रिश्ते में हैं और वह फिर भी अक्षय के नजदीक आ रही हैं, तो मैं चीजों को संभालने की कोशिश करती, लेकिन अक्षय जानते थे कि परिस्थिति को कैसे संभालना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *