सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

24 के भय नें निकाला भाजपा का दम : हाजी जरीफ ,रक्षाबन्धन का नही चुनाव का गिफ्ट दिया है

2 मिनट पढ़ें
24 के भय नें निकाला भाजपा का दम : हाजी जरीफ ,रक्षाबन्धन का नही चुनाव का गिफ्ट दिया है

24 के भय नें निकाला भाजपा का दम : हाजी जरीफ ,रक्षाबन्धन का नही चुनाव का गिफ्ट दिया है

Advertisement

24 के भय नें निकाला भाजपा का दम : हाजी जरीफ ,रक्षाबन्धन का नही चुनाव का गिफ्ट दिया है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को ले भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से भयभीत है | प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी समेत सभी भाजपा के नेताओं के चेहरे पढ़  यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है | यह कहना है कबीर नगर से निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते है जिस भाजपा को अपने नौ साल से भी अधिक शासन के दौरान महंगाई की याद नहीं आई उसे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सस्ते गैस सिलेंडर देने की घोषणा  से याद आया देश के करोड़ों लोग रसोई गैस सिलेंडरो की लगातार बढती कीमतों से परेशान है लिहाजा लोगो के जख्मों पर मरहम लगाते हुए ऊंट के मुहं में जीरा
समान कीमते कम कर लोगो की सहानुभूति लेने का प्रयास भाजपा सरकार नें किया है |

हाजी जरीफ कहते हैं कांग्रेस सरकार के समय रसोई गैस की आखिरी कीमत चार सौ कुछ रूपये थी जिस पर भाजपा नें हल्ला काट दिया था | और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार | बाबा रामदेव नें भी सस्ता पेट्रोल दिलाने का वायदा किया था लेकिन मोदी शासन में रसोई गैस सिलेंडर ढाई गुना से भी ज्यादा दर  पर बिका और पेट्रोल करीब तीन गुना अधिक | कई विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हुई करारी हार के बाद भाजपा को होश आया है लेकिन वह भी पूरा नहीं | हाजी जरीफ कहते हैं विपक्षी गठबंधन की घोषणा मात्र से भाजपा के तोते उड़े हें हैं अब उसे महंगाई और बेरोजगारी याद आने लगी लगी है |

Advertisement

रूटीन भर्ती को भी अब रोजगार मेले का नाम दे दिया लेकिन देश के बेरोजगार भाजपा  की चाल समझ रहे हैं ,महिलाएं समझ रही हैं गैस की कीमते घटना रक्षाबन्धन का तोहफा नहीं है बल्कि चुनाव का भय है लेकिन अब इन सब टोटकों से कुछ नहीं होने वाला देश की जनता इनके सफाए का मन बना चुकी है | और इस तरह के निर्णयों  से भाजपा और प्रधानमन्त्री का भय साफ़ झलकता है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *