सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘इंडिया’ गठबंधन से लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन है संभव? जानें प्रशांत किशोर ने क्या कहा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन से सत्ता परिवर्तन है संभव? जानें प्रशांत किशोर ने क्या कहा

मुंबई में होने वाली विपक्षी बैठक को लेकर खूब राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. वहीं, इसको लेकर गुरुवार को प्रशांंत किशोर ने बड़ा बयान दिया.

जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने ‘इंडिया’ (India Alliance) और एनडीए (NDA) गुट को लेकर गुरुवार को कहा कि ‘इंडिया’ और एनडीए में दोनों साइड देखिए 26 से 27 दल बैठते हैं. इसमें भी दो तिहाई दल ऐसे हैं जिनके एक भी सांसद नहीं हैं, ये तो संख्या गिनाने के लिए दलों की परिपाटी है और कर्मकांड है कि भैया सबको बैठा लीजिए. इसका बिल्कुल मतलब नहीं है कि ये राष्ट्रीय राजनीति को उलट-पलट कर देंगे.

सीएम नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का हमला

Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का जहां तक सवाल है 10 साल से NDA की सरकार है. 10 साल पहले भी बिहार देश का 28वां सबसे गरीब राज्य था और आज भी है. नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के सपने पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के पास 42 विधायक हैं और 16 MP हैं, जो पिछले गठबंधन में वो जीते थे. इस बार कितना जीतेंगे? ये बिहार के लोगों को हमसे बेहतर मालूम है. जब आपकी ताकत नहीं है, आपके 10 सांसद नहीं हैं तो आप देश की राजनीति में कोई भूमिका अदा नहीं कर सकते हैं.

‘महागठबंधन से राष्ट्रीय राजनीति पर नहीं होगा कोई असर’

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि जिस दिन महागठबंधन बिहार में बना, उस दिन मैंने ये बात कही थी कि ये बिहार का मामला है. इससे देश स्तर पर या राष्ट्रीय राजनीतिक में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. आरजेडी के जीरो एमपी बिहार में हैं और अब आप सभी मान रहे हैं कि आरजेडी बहुत मजबूत दल है कि ये लोग डिसाइड कर सकते हैं. जिस दल के पास जीरो एमपी है वो तय करेगा कि देश कौन चलाएगा? ऐसा संभव है?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *