Home मैं भी रिपोर्टर श्रीदत्त शर्मा को अध्यक्ष अरुण तोमर को संगठन मंत्री बनाया आप पार्टी...

श्रीदत्त शर्मा को अध्यक्ष अरुण तोमर को संगठन मंत्री बनाया आप पार्टी नें

0
179
श्रीदत्त शर्मा को अध्यक्ष अरुण तोमर को संगठन मंत्री बनाया आप पार्टी नें
श्रीदत्त शर्मा को अध्यक्ष अरुण तोमर को संगठन मंत्री बनाया आप पार्टी नें

श्रीदत्त शर्मा को अध्यक्ष अरुण तोमर को संगठन मंत्री बनाया आप पार्टी नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आम आदमी पार्टी नें भी लोकसभा चुनावों के लिए जमीनी तैयारी करनी शुरू कर दी है | पार्टी की ओर से करीब एक माह पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने के बॉस कल देर रात विधानसभा स्तर पर भी संगठन का गठन कर दिया है | पहले चरण में  प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा अध्यक्ष तथा संगठन मंत्री नियुक्त किये गए है |

अन्य नियुक्तियां भी जल्द करने की योजना है | पार्टी नें ये नियुक्तियां जमीनी स्तर पर लंबी तैयारी के बाद की है | वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने के बाद सभी दावेदारों के साक्षात्कार लिए गए | छोटे से बड़े तमाम कार्यकर्ताओं से राय ली गई | विधायक और निगम पार्षदों की भी राय ली गई और जिस कार्यकर्ता के साथ ज्यादा समर्थन दिखा उसे ही अध्यक्ष और संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई |

कई स्थानों  पर विधायकों की राय को भी तवज्जो नहीं दी गई और सर्वे में सामने आये नाम को हरी झंडी मिली | जबकि कई स्थानों पर विधानसभा चुनाव हारने वाले नेताओं को ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई | घोंडा से पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा को फिर से अध्यक्ष बनाया गया तो यूथ विंग के अध्यक्ष रहे अरुण तोमर को संगठन मंत्री बनाया गया है | इसी तरह रोहताश नगर से पूर्व विधायक सरिता सिंह को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाया गया है जबकि संगठन मंत्री पद पर वीरेन्द्र को नियुक्त किया गया है | कृष्णा नगर से जमीनी नेता श्रवण दीक्षित को अध्यक्ष बनाया गया है तो विश्वास नगर  से एक बार फिर से दीपक सिंगला को जिम्मेदारी सौंपी गई है | श्रीदत्त शर्मा तथा अरुण तोमर नें कहा पार्टी नें उन पर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here