अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी अमरमणि त्रिपाठी की आजावीन कारावास की सजा पर रिहाई से सुप्रीम कोर्ट ने रोक नहीं लगाई है। शीर्ष अदालत ने मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला की अर्जी पर यूपी सरकार को नोटिस जरूर जारी किया है। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को 8 सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है। इस बीच निधि शुक्ला का कहना है कि वह यूपी की राज्यपाल से अपील करती हैं कि वे रिहाई पर पुनर्विचार करें।
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में अमरमणि और मधुमणि गोरखपुर की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। गुरुवार रात मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई के आदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने जारी किया था।
उनकी रिहाई के आदेश जारी होने से पहले ही मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई पर रोक से इंकार कर दिया।



