सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली मॉडल की पोल खोली नाबालिग लडकी  के यौन शोषण घटना नें : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली मॉडल की पोल खोली नाबालिग लडकी  के यौन शोषण घटना नें : मुकेश बंसल

दिल्ली मॉडल की पोल खोली नाबालिग लडकी  के यौन शोषण घटना नें : मुकेश बंसल

Advertisement

दिल्ली मॉडल की पोल खोली नाबालिग लडकी  के यौन शोषण घटना नें : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली मॉडल का विदेशों तक बखान करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए उनके दिल्ली मॉडल के तहत राजधानी दिल्ली में उनके मातहत कर्मचारी क्या क्या गुल खिला रहे हैं | यह कहना है वरिष्ठ  भाजपा नेता कर्दम पुरी से निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के उपनिदेशक प्रेम उदय खाका द्वारा एक नाबालिग लड़की के यौन
शोषण की घटना सामने के बाद तो केजरीवाल  को दिल्ली की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए | वे बार बार कहते हैं दिल्ली की कानून व्यवस्था उनके हवाले कर दी जाए तो दिल्ली में अपराध  पर अंकुश लगा देंगें |

Advertisement

लेकिन इस घटना के बाद वे क्या कहना चाहेगें उनके मातहत विभाग में तैनात सरकारी अधिकारी क्या-क्या गुल खिला रहे हैं | आखिर इस वारदात से वे कैसे मुह मोड़ सकते हैं | दूसरों पर लगातार आरोप लगाने वाले केजरीवाल में जरा भी नैतिकता है तो उन्हें संबंधित विभाग  के मंत्री को तत्काल हटा देना चाहिए | या इस तरह के कृत्य के लिए भी वे किसी और पर इल्जाम लगाएंगे | मुकेश बंसल कहते हैं यह अधिकारी केजरीवाल के चहेते  मंत्री कैलाश गहलोत का नजदीकी रहा है और वह कैलाश गहलोत के ओं एस डी के तौर पर काम भी करता था  | हैरानी की बात है मामला सामने के बाद भी अधिकारी को निलंबित करने में कई दिन लगा दिए गए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *