सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दस गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं की अरविंद  केजरीवाल की निगम नें : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
दस गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं की अरविंद  केजरीवाल की निगम नें : दीपक गाबा

दस गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं की अरविंद  केजरीवाल की निगम नें : दीपक गाबा

Advertisement

दस गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं की अरविंद  केजरीवाल की निगम नें : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : अरविन्द केजरीवाल की सरकार और अरविंद केजरीवाल की ही नगर निगम का नारा दे नगर निगम का चुनाव जीते अरविंदकेजरीवाल और उनकी नगर निगम सरकार नें नगर निगम चुनावों के दौरान दिल्ली की जनता को दस गारंटी दी थी | यह कहना है शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं इनका सबसे मुख्य वायदा यानी गारंटी थी दिल्ली को कूड़े से मुक्ति दिलानी है ,लेकिन क्या हुआ आज राजधानी का सफई सिस्टम एकदम चौपट हो गया है | यहाँ तक की गलियों में अब कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की आवाज भी कभी  कभी सुनाई देती है जबकि भाजपा के समय में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियाँ दिन में कई-कई चक्कर लगाया करती | इनकी एक गारंटी थी अस्थाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा आज आलम यह है कई विभागों के अस्थाई  कर्मचारियों को नौकरी से ही निकाला जा रहा है और कई विभागों के कर्मचारी अक्सर हडताल पर चले जाते हैं |

Advertisement

दीपक गाबा कहते हैं गलियों की हालत काफी दयनीय लगती है बरसात में उनकी हालत खराब हो चुकी है लेकिन उनकी मरम्मत तक नहीं करायी गई | नगर निगम नें दावा किया था बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करा दी जायेगी लेकिन क्या हुआ ना तो दिल्ली नगर निगम नें ही अपने नालों की सफाई करायी और ना ही दिल्ली सरकार नें नतीजा क्या रहा दिल्ली में बाढ़ जैसे हालत बन गए | दीपक गाबा कहते हैं स्कूलों में अध्यापको की भारी कमी है अस्पताल तथा डिस्पेंसरियों में मरीजों को पूरी दवाएं तक नसीब नहीं हो पा रही | यही इनके मौहल्ला क्लीनिकों का हाल है अनेक मौहल्ला क्लिनिक या तो  बंद हो चुके हैं या बंद होने के कगार पर है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *