ऐसी हरकतों से 25 साल और दिल्ली में विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती भाजपा : श्रीदत्त शर्मा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सेवा विधेयक के माध्यम से भारतीय जनतापार्टी नें देश को अपना असली चेहरा दिखा दिया है | और यह बता दिया है किस तरह से चुनी हुई सरकार की शक्तियाँ छीन कर पर्दे के पीछे से शासन चलाया जाता है | यह कहना है पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा का | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं लोकसभा में शक्ति तथा संख्या बल से आप कानून बना सकते हैं लेकिन यह शक्तिबल अब ज्यादा दिन नहीं रहने वाला | देश की जनता देख रही है भाजपा किस तरह से अपने शक्ति बल और संख्या बल का दुरुपयोग करती है | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं देश में अब विपक्षी दलों का गठ्बन्धन बन चुका है जिसे जनता का समर्थन है | आधे से ज्यादा राज्यों में अलग-अलग चुनाव लड़ने के बावजूद गठ्बन्धन की सरकारे हैं | और अब सब एकजुट हो तानाशाही का विरोध करेंगे और आगामी लोकसभा चुनावों में तानाशाह सरकार का अंत होगा और लोकतंत्र की जीत होगी |
श्री दत्त शर्मा कहते हैं पिछले 25 सालों से भारतीय जनता पार्टी राजधानी दिल्ली की सत्ता से बाहर है और आने वाले इतने ही सालों तक उसे दिल्ली की सत्ता नसीब भी नहीं होने वाली इसलिए भाजपा पिछले दरवाजे से दिल्ली की सत्ता को हथियाना चाहती है | श्रीदत्त शर्मा कहती हैं भाजपा अपने लिए कुछ और कानून और नियमों का सहारा लेती है और विपक्ष के लिए दूसरे नियमों का | इनके पाले में जाने से भ्रष्ट से भ्रष्ट नेता भी दूध के धुले हो जाते हैं | और जो इनके पाले में नहीं आते उनके पीछे सी.बी.आई .और ईडी लगा दी जाती है | श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली की जनता भाजपा की चालबाजियों से अच्छी तरह से वाकिफ है और नतीजे सबके सामने हैं दिल्ली के लोग विधानसभा चुनावों में भाजपा पर भरोसा नहीं करते | पहले पन्द्रह साल तक शीला दीक्षित को लोगो नें मौका दिया और अब भाजपा को नकार लगातार तीन बार से दिल्ली के लोग केजरीवाल को मौका दे रहे है | सबकुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियाँ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी और इस बार लोकसभा चुनावों में भी भाजपा का दिल्ली से सफाया हो जाएगा |



