सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग तेज,लोकसभा अध्यक्ष को अधीर रंजन चौधरी ने लिखा खत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग तेज, अब अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा खत

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा पर रोक लगा दी है. अब कांग्रेस की तरफ से लोकसभा सदस्यता बहाल करने की मांग तेज होने लगी है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब उनकी सदस्यता बहाल करने की मांग तेज हो गई है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) ने शनिवार (5 अगस्त) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी.

इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस नेता ने ओम बिरला से मिलने का समय भी मांगा था. राहुल गांधी की सदस्यता तत्काल बहाल करने की मांग की थी. स्पीकर ने कहा था कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं.

दरअसल, सूरत कोर्ट की तरफ से राहुल गांधी को 2 साल की सजा दिए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया था. इस आरोप में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट की तरफ से अधिकतम सजा दी गई थी. यानि अगर निचली अदालत ने एक दिन भी सजा कम दी होती तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर असर न पड़ता.

Advertisement

पत्र में क्या मांग की गई?

इस पत्र में लिखा है, “सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को केरल के वायंड संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकसभा सदस्य राहुल गांधी की दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगा दी है, जिसका आदेश गुजरात की सूरत कोर्ट की तरफ से दिया गया था. अनुरोध है कि राहुल गांधी की अयोग्यता को रद्द कर दिया जाए. मैं आपसे अपील करता हूं कि तत्काल प्रभाव राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल किया जाए.”

क्या है पूरा मामला 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार (4 अगस्त) को बड़ी राहत मिली थी. सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी. दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *