सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक, अरविंद केजरीवाल बोले- ‘यह भारतीय लोकतंत्र…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, अरविंद केजरीवाल बोले- ‘यह भारतीय लोकतंत्र…’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मैं राहुल गांधी के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं.

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सजा पर रोक लगा दी है और इसके तहत अब उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई. कोर्ट के इस फैसले के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं. ऐसे में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी है.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, ‘मैं राहुल गांधी जी के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं. यह भारतीय लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली में लोगों के विश्वास को मजबूत करता है. राहुल गांधी और वायनाड के लोगों को बधाई.’

Advertisement

पूर्णेश मोदी के वकील ने क्या कहा?

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दलील पेश कर रहे शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी के वकील महेश जेठमलानी से अदालत ने पूछा कि, ‘कम सजा भी दी जा सकती थी. अधिकतम सजा देने का क्या ग्राउंड है? परिणाम स्वरूप संसदीय क्षेत्र की जनता का भी इससे अधिकारी सुरक्षित रहता और अब जब तक अपील लंबित रहेगी तब तक राहुल गांधी की सजा पर रोक बरकरार रहेगी.’ राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी सत्यमेव जयते- जय हिंद लिख कर फैसले का स्वागत किया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और इसका जश्न भी मनाया जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *