सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट, सामने आई वजह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट, सामने आई वजह

9 बजकर 11 मिनट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने इस मामले में पूरी जानकारी दी है.

पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2433 की शुक्रवार (4 अगस्त) की सुबह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने इस मामले में पूरी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2433 ने प्रस्थान के तीन मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी. यही वजह है कि फ्लाइट के कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए अनुमति मांगी. इसके बाद उड़ान के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य

बताया जाता है कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है. हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं. इमरजेंसी लैंडिंग सुनकर यात्रियों में थोड़ी बेचैनी बढ़ गई थी. हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सब सामान्य हो गया.

Advertisement

फ्लाइट में सवार थे 181 यात्री

दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान ने पटना एयरपोर्ट से सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरा था. बताया गया कि इस फ्लाइट में कुल 181 यात्री सवार थे. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि जो टेक्निकल प्रॉब्लम था वह सॉल्व हो गया है. हालांकि यह फ्लाइट दिल्ली नहीं जाएगी. यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए लखनऊ से एक फ्लाइट बुलाई जा रही है. उसी फ्लाइट से सभी यात्रियों को दिल्ली भेजा जाएगा. इसमें कुछ घंटे का वक्त लगेगा.

कुछ महीने पहले बांग्लादेश की फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि पांच मई को बांग्लादेश की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर कराई गई थी. लैंडिंग के बाद सभी यात्री फ्लाइट के अंदर ही रहे थे. फ्लाइट बांग्लादेश से काठमांडू जा रही थी, लेकिन किसी पैसेंजर के साथ मेडिकल प्रॉब्लम होने के कारण पटना में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *