सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ममता बनर्जी राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए बोलीं, ‘हमारा फेवरेट…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए ममता बनर्जी बोलीं, ‘हमारा फेवरेट…’

विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद कई अहम फैसले लिए गए हैं. विपक्षी दलों के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.

विपक्षी दलों की दूसरी बड़ी बैठक खत्म हो गई है. बेंगलुरु में दो दिनों तक चले मंथन के बाद विपक्षी दलों के बड़े नेताओं ने बैठक में बनाई गई योजना के बारे में मंगलवार (18 जुलाई) को जानकारी दी. पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए पर निशाना साधा.

ममता बनर्जी ने इस दौरान राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा, “हमारा फेवरेट राहुल गांधी”. उन्होंने कहा कि देश के लोगों की जिंदगी खतरे में है चाहे वह दलित हो, मुस्लिम हो, हिंदू हो या सिख हो. चाहे मणिपुर हो, अरुणाचल हो, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बंगाल या महाराष्ट्र हो सरकार का एक ही काम है “सरकार बेचना और सरकार खरीदना”.

ममता बनर्जी ने NDA को किया चैलेंज 

Advertisement

ममता बनर्जी ने एनडीए को चैलेंज करते हुए कहा, “एनडीए (NDA) या बीजेपी क्या आप इंडिया (INDIA) को चुनौती दे सकते हैं? हमें अपने देश से प्यार है हम सच्चे देशभक्त हैं. 2024 के चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन को INDIA नाम दिया गया है, जोकि युवाओं, छात्रों, महिलाओं, किसानों समेत सभी के लिए है.”

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “भारत को आपदा से बचाना जनता का काम है. आप लोगों को काम है देश के लोगों को बचाना. देश को बचाना है तो बीजेपी को हराना होगा, जो देश बेचने का काम कर रहा है. लोकतंत्र को खरीदने का काम कर रहा है. इसलिए आज एजेंसी को काम नहीं करने दिया जाता है. विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है.”

मुंबई में होगी तीसरी बैठक 

वहीं, अब विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होनी है. तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्षी दलों के आपसी तालमेल के लिए 11 सदस्यीय कमिटी गठित की जाएगी. समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा मुंबई में की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *