सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

संपत्ति के विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपति की हत्या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी रिश्तेदार को पुलिस ने दबोचा

सर्किल इंस्पेक्टर बैजु उरांव ने बताया कि चितरपुर गांव में हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस पूछताछ मे उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है.

गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के टोंगो चितरपुर में जमीन विवाद में जेवियर तिर्की (65) की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे के लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी हर्षित कुजूर (45 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, जेवियर तिर्की की परवरिश नाना-नानी के घर में हुई थी. कोई वारिस नहीं होने कारण उसके नाना-नानी ने अपनी सारी संपत्ति जेवियर के नाम कर दी थी. इसके बाद से ही जेवियर का उसके चचेरे मामा के बेटे हर्षित कुजूर से विवाद शुरू हो गया. कई बार दोनों के बीच बकझक भी हो चुकी थी. इधर आज सुबह जेवियर अपने घर में था, उसी दौरान हर्षित कुजूर लाठी लेकर पहुंचा और जेवियर पर हमला कर दिया. घटनास्थल पर ही जेवियर की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला.

Advertisement

पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज गया

हत्या के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी हर्षित कुजूर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, जिसमे उसने जमीन विवाद में हत्या करने की बात कहीं. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया.

सर्किल इंस्पेक्टर बैजु उरांव ने बताया कि चितरपुर गांव में हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस पूछताछ मे उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *