सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ड्रेनेज सिस्टम तक दुरुस्त नहीं कर सकी दिल्ली में केजरीवाल सरकार  : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
ड्रेनेज सिस्टम तक दुरुस्त नहीं कर सकी दिल्ली में केजरीवाल सरकार  : हाजी जरीफ

ड्रेनेज सिस्टम तक दुरुस्त नहीं कर सकी दिल्ली में केजरीवाल सरकार  : हाजी जरीफ

Advertisement

ड्रेनेज सिस्टम तक दुरुस्त नहीं कर सकी दिल्ली में केजरीवाल सरकार  : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली नगर निगम तथा दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते राजधानी दिल्ली जिसे मुख्यमंत्री वर्ल्ड लेवल सुविधाओं
वाली बताते नहीं थकते मामूली सी बरसात में ही जलभराव तथा भयंकर जाम से जूझती दिखती है | यह कहना है कबीर नगर से निगम पार्षद हाजी जरीफ का |हाजी जरीफ कहते हैं  शहर में शनिवार को हुई  बारिश नें दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार के उन दावों की पोल खोल कर रख दी जिसमें कहा गया था मानसून के लिए नगर निगम और दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है |

हाजी जरीफ कहते हैं कि प्रत्येक वर्ष दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की मानसून से पहले दिल्ली के करीब ढाई हजार  नालों जिनकी लम्बाई साढ़े तीन हजार  किलोमीटर है, इनकी सफाई की जिम्मेदारी होती है, जबकि 2050 किलोमीटर लम्बाई वाले 1100 नालों की सफाई का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी के आधीन है। बाकी दिल्ली नगर निगम सहित डीएसआईडीसी, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अंतर्गत आते है। इन नालों  की डिस्लिटिंग का काम  प्रत्येक वर्ष 15 मई तक पूरा करना होता है। परंतु केजरीवाल सरकार ने पिछले 9 वर्षों के शासन में आज तक नालों से गाद निकालने के काम कभी भी पूरा नही किया गया जिसका नतीजा कम बारिश में भी दिल्ली वालों को जल भराव और ट्रेफिक जाम का सामना करना पड़ता है जिसके घंटो कई किलोमीटर तक के जाम को झेलना पड़ता है।

Advertisement

हाजी जरीफ ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान कि डिस्लिटिंग का काम आज तक की सरकारों ने नहीं किया हम युद्ध स्तर पर सीवर सफाई और डिस्लिटिंग के काम को अंजाम देंगे, पूरी तरह से बेमानी है क्योंकि पिछले 9 वर्षों से दिल्ली में उनकी सरकार है और दिल्ली नगर निगम में मौजूदा सरकार भी उनकी पार्टी की है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों के शासन में अरविन्द केजरीवाल सरकार दिल्ली के लिए कोई ड्रेनेज सिस्टम नही बना पाई है
जिसके कारण प्रत्येक वर्ष दिल्ली को जलभराव का सामना करना पड़ता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *