सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वारंगल में BRS पर PM Modi ने साधा निशाना, शरद पवार बोले- NCP से बाहर होंगे सभी बागी; टॉप खबरें

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM Modi ने वारंगल में BRS पर साधा निशाना, शरद पवार बोले- NCP से बाहर होंगे सभी बागी; टॉप खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में चुनावी बिगुल बजाते हुए राज्य के लोगों से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस से सावधान रहने का आह्वान किया। वहीं पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान हो रही भारी हिंसा पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता पर हमला बोला है।

देश और दुनिया में शनिवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में चुनावी बिगुल बजाते हुए राज्य के लोगों से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस से सावधान रहने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक दल लोगों के लिए खतरा हैं। तेलंगाना के लोगों को इनसे सावधान रहना चाहिए।

वहीं, पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान हो रही भारी हिंसा पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता पर हमला बोला है। सुकांत ने कहा कि राज्य सरकार व राज्य चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों को पूरी तरह से गुमराह किया है।

इधर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी से बगावत के लिए भतीजे अजित पर आज जमकर हमला बोला। अजित पवार के ‘रिटायर’ होने वाले सुझाव पर उन्होंने कहा कि अभी वो न थके हैं, न रिटायर हो रहे, उनमें अभी आग बाकी है।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. पीएम ने वारंगल में रैली को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में चुनावी बिगुल बजाते हुए राज्य के लोगों से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस से सावधान रहने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक दल लोगों के लिए खतरा हैं। तेलंगाना के लोगों को इनसे सावधान रहना चाहिए। मोदी ने BRS और कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि अगर अन्य बच्चों का भविष्य नष्ट हो जाए तो उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केसीआर सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार के भ्रष्टाचार के तार नई दिल्ली तक पहुंच गए हैं।

Advertisement

2. पंचायत चुनाव में हो रही हिंसा पर भाजपा ने ममता सरकार पर बोला हमला

पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान हो रही भारी हिंसा पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता पर हमला बोला है। सुकांत ने कहा कि राज्य सरकार व राज्य चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों को पूरी तरह से गुमराह किया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जिन मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जरूरत थी, वहां उन्हें नहीं भेजा गया बल्कि उन बूथों पर लगाया गया, जहां अशांति व गड़बड़ी की आशंका नहीं थी।

3. NCP से सभी बागी होंगे बाहर: शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी से बगावत के लिए भतीजे अजित पर आज जमकर हमला बोला। अजित पवार के ‘रिटायर’ होने वाले सुझाव पर उन्होंने कहा कि अभी वो न थके हैं, न रिटायर हो रहे, उनमें अभी आग बाकी है। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि वह काम करना जारी रखेंगे क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि वह काम करते रहें।

4. सस्ता होगा ट्रेन का सफर

ट्रेनों से सफर करने वालों को सरकार ने आज बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में कहा कि वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास, और विस्टाडोम कोच वाले किराए में 25 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी। रेलवे ने कहा कि किराए में यह कमी ट्रेनों में सीट भरने के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा किराया परिवहन के प्रतिस्पर्धी साधनों पर भी निर्भर करेगा।

5.आर्थिक संकट में साथ खड़े रहने के लिए श्रीलंका ने किया भारत का शुक्रिया

श्रीलंका के संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अबेयवर्देना ने पिछले साल अभूतपूर्व आर्थिक संकट के दौरान श्रीलंका को बचाने और खून-खराबा रोकने के लिए भरोसेमंद दोस्त भारत के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अबेयवर्देना ने कहा है कि किसी भी देश ने श्रीलंका को उस तरह की सहायता नहीं दी है, जिस तरह नई दिल्ली ने कोलंबो को दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *