सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले दबंग के घर चला बुलडोजर, NSA के तहत केस दर्ज

2 मिनट पढ़ें

आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी पर एक्शन, घर पर चला बुलडोजर

मध्य पुलिस ने आरोपी को कल देर रात गिरफ्तार किया था. सीएम शिवराज ने कहा था कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला पर एक्शन हुआ है. आरोपी की गिरफ्तार के बाद अब उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया है. बुलडोजर से मकान गिराने की कार्रवाई की गई. वहीं देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने प्रवेश शुक्ला पर एनएसए लगाने की भी बात कही थी.

सीएम ने लिया था तुरंत एक्शन

बता दें कि सीधी जिले में आदिवासी युवक पर बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा पेशाब करने के वीडियो वायरल होते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फौरन एक्शन लिया था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही एनएसए की कार्रवाई की बात कही थी. वहीं सीधी पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र वर्मा के अनुसार आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ धारा 294 (अश्लील भाषा का उपयोग करना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

‘घटना ने मध्य प्रदेश को शर्मसार किया’

इधर इस मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वायरल वीडियो पर कहा कि आदिवासी अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहले नंबर पर है. इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मासार कर दिया है. मैं आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता हूं. पीसीसी चीफ कमल नाथ ने दावा किया कि प्रवेश शुक्ला भाजपा से जुड़े हुए हैं. इधर विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि प्रवेश कभी भी मेरा प्रतिनिधि नहीं था. मैं बस उसे जानता हूं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *