सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रगति मैदान में मंत्रिपरिषद की बैठक जारी, कैबिनेट में फेरबदल की हैं अटकलें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Modi Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में प्रगति मैदान में मंत्रिपरिषद की बैठक जारी, कैबिनेट में फेरबदल की हैं अटकलें

बीजेपी इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों में जुटी है. हाल ही के सियासी घटनाक्रम के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावनाओं को बल मिला है.

दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है. पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हो रही इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी समेत कई मंत्री मौजूद हैं. बीजेपी (ऱझ) के शीर्ष नेतृत्व की कई दौर की बैठकों के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना को लेकर जारी चर्चाओं के बीच ये बैठक हो रही है.

एनसीपी नेता अजित पवार के अपनी पार्टी के कई विधायकों के साथ बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल होने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के रणनीतिकारों से जुड़ी बंद कमरे में हुई कई बैठकों के बाद मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावनाओं को बल मिला है.

इनको केंद्रीय मंत्री बनाने की अटकलें

Advertisement

एनसीपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को एक संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. पटेल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बेहद करीबियों में गिने जाते थे, लेकिन उन्होंने उनका साथ छोड़कर अजित पवार से हाथ मिला लिया. अजित पवार के महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देवेंद्र फडणवीस को केंद्र सरकार में लाए जाने की भी अटकलें तेज हो गई हैं.

20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र 

न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, बीजेपी सूत्रों ने संकेत दिया है कि जब भी मोदी अपने मंत्रिपरिषद में फेरबदल का फैसला करेंगे तो सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा. आगामी 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले की अवधि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल या बदलाव का आखिरी मौका हो सकता है. इसलिए मंत्रिपरिषद में फेरबदल या विस्तार की संभावनाओं को और बल मिला है.

सूत्रों ने कहा कि कुछ राज्यों सहित बीजेपी के केंद्रीय संगठन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार तेज करने में जुटा है. पीएम मोदी ने 28 जून को अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी. सूत्रों का कहना है कि मंत्रिपरिषद में किसी भी तरह का फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर भी किया जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *