सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने का किया एलान; पांच करोड़ किसानों को होगा फायदा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला लिया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में गन्ने के दाम में बढ़ोतरी करके 315 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार ने 2023-24 सत्र के लिये गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 10 रुपये क्विंटल बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल किया है. कैबिनेट ने किसानों के हित में, मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी है. यूरिया सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई. इसके लिए अगले तीन साल में 3,68,676 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया.

मार्केट डेवलपमेंट अस्सिटेंस के लिए 1451 करोड़ रुपये का किया प्रावधान

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कचरे से वैल्थ बनाने के लिए मार्केट डेवलपमेंट अस्सिटेंस के लिए 1451 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. पराली और गोबर्धन पौधों से आर्गेनिक खाद बना कर मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी. सल्फर कोटेड यूरिया शुरू होगी. इससे मिट्टी में सल्फर की कमी दूर होगी और किसानों के खर्च में बचत होगी.

उन्‍होंने बताया कि इसी के साथ सरकार ने गन्ने की एफआरपी बढ़ा दी है. इसमें 315 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है. यह अब तक की सबसे अधिक एफआरपी वृद्धि है. इससे 5 करोड़ गन्ना किसानों और उन पर आश्रितों को लाभ मिलेगा. साथ ही, गन्ना मिलों और उससे जुड़ी गतिविधियों में काम करने वाले 5 लाख श्रमिकों को भी लाभ होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *