सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सभी पार्टियाँ चल रही हैं केजरीवाल के दिखाए रास्ते पर : श्रीदत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
सभी पार्टियाँ चल रही हैं केजरीवाल के दिखाए रास्ते पर : श्रीदत्त शर्मा

सभी पार्टियाँ चल रही हैं केजरीवाल के दिखाए रास्ते पर : श्रीदत्त शर्मा

Advertisement

सभी पार्टियाँ चल रही हैं केजरीवाल के दिखाए रास्ते पर : श्रीदत्त शर्मा

नई दिल्ली ,( सी.पी,एन.न्यूज़ ) अरविन्द  केजरीवाल ने दिल्ली में ऐसे विकास के कार्य किए है जैसे कार्य दिल्ली में अभी तक कोई भी सरकार नहीं कर पाई, जी हां ऐसा कहना है घोड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा का।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 8 साल के कार्यकाल पर श्री दत्त शर्मा से की  ख़ास बातचीत,  श्री दत्त शर्मा का कहना है की 8 साल में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में वो वो कार्य किए हैं जो कार्य दिल्ली में अभी तक कोई भी सरकार नहीं कर पाई थी चाहे वह कार्य शिक्षा के क्षेत्र में किए गए हो, स्वास्थय के क्षेत्र में किए गए हो, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए हो, महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा करना हो, बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाना हो। जब हमने श्रीदत्त शर्मा से आगे पूछा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार निशाने पर भी रही है, आम आदमी पार्टी के दो मंत्री जेल में भी हैं तो इस पर श्रीदत्त शर्मा ने कहा की अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है क्योंकि नरेंद्र मोदी और भाजपा आम आदमी पार्टी को पचा नहीं पा रही है जिसका कारण है आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता।

Advertisement

श्रीदत्त शर्मा ने आगे कहा की नरेंद्र मोदी को तो सपने में भी अरविंद केजरीवाल दिखते है क्योंकि नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के द्वारा किए गए विकास के कार्यों से घबराए हुए है। श्रीदत्त शर्मा ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी को पंजाब में बहुत अच्छे नतीजे मिले, दिल्ली में पहले से ही आम आदमी पार्टी की सरकार है, गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को बहुत अच्छा नतीजा मिला जैसा कोई नहीं सोच सकता था और सबसे बड़ी बात वहीं से आम आदमी पार्टी क्षेत्रीय से राष्ट्रीय पार्टी बनी। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की मुफ्त योजना के पदचिन्हों पर चलते हुए ही आज अन्य राज्यों की सरकारें काम कर रही है। भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों पर बात करते हुए श्रीदत्त शर्मा ने कहा की यमुना की सफ़ाई का कार्य किया जायेगा व इसके साथ साथ हर एक क्षेत्र में बेहतर से बेहतर विकास के कार्य किए जायेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *