सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

गैस एजेंसी के कर्मचारी ने बारिश के बीच घर-घर पहुंचाया LPG,केंद्रीय मंत्री ने तारीफों के पुल बांधे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गैस एजेंसी के कर्मचारी ने भारी बारिश के बीच घर-घर पहुंचाया LPG,केंद्रीय मंत्री ने बांधे तारीफों के पुल

वायरल हो रहे इस वीडियो में गैस एजेंसी के कर्मचारियों को घर-घर LPG पहुंचाते देखा जा रहा है. वहीं अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गैस एजेंसी के इन कर्मचारियों का वीडियो शेयर करते हुए इनकी सराहना की है.

एक ओर जहां इन दिनों राजस्थान समेत गुजरात पर चक्रवात बिपारजॉय ने अपना कहर बरपाया है. वहीं दूसरी ओर इस चक्रवाती तूफान ने कई लोगों के जीवन पर बुरी तरह प्रभाव डाला है. इस बीच सोशल मीडिया पर इस तबाही के कई वीडियो और फोटो भी सामने आए, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए. वहीं अब इस कहर से जुड़ी एक ओर तस्वीर सामने आ रही है, जो लोगों का दिल जीत रही है. इस वायरल वीडियो में गैस एजेंसी के कर्मचारियों को घर-घर LPG पहुंचाते देखा जा रहा है. वहीं अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गैस एजेंसी के इन कर्मचारियों का वीडियो शेयर करते हुए इनकी सराहना की है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘चूल्हा जलता रहेगा, देश बढ़ता रहेगा… ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करना. कर्तव्य के प्रति सराहनीय समर्पण के साथ, भारत के ऊर्जा क्षेत्र के इस निडर सिपाही ने राजस्थान के बाड़मेर में ढोक गांव में एक उपभोक्ता के घर पर #इंडेन रिफिल की आपूर्ति करने के लिए #बिपारजॉय के प्रभाव का बहादुरी से सामना किया.’

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कमाल के वीडियो को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसे देख चुके लोग गैस एजेंसी के कर्मचारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो को अब तक 109.2K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 9 सौ से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *