Home Breaking News UNGA में शहीद शांतिरक्षकों के लिए नई स्मारक दीवार बनाने को मंजूरी…PM...

UNGA में शहीद शांतिरक्षकों के लिए नई स्मारक दीवार बनाने को मंजूरी…PM मोदी बोल-आप सभी का आभारी हूं

0
158

PM मोदी ने UNGA में शहीदों के लिए नई स्मारक दीवार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर जताई खुशी

प्रधानमंत्री ने इस प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सभी देशों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यूएनजीए में पारित प्रस्ताव को रिकॉर्ड 190 देशों ने सह-प्रायोजित किया है.

नई स्मारक दीवार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूएनजीए (UNGA) में शहीद शांतिरक्षकों के लिए नई स्मारक दीवार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है. पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि शहीद शांतिरक्षकों के लिए नई स्मारक दीवार स्थापित करने के भारत के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्वीकार कर लिया गया है.

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे खुशी है कि शहीद शांतिरक्षकों के लिए एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया है. प्रस्ताव को रिकॉर्ड 190 देशों ने सह-प्रायोजित किया. समर्थन के लिए आप सभी का आभारी हूं.”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here