सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मोदी लोकतांत्रिक पसंद के नेता, राहुल गांधी वंशवाद के नेता : पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM मोदी लोकतांत्रिक पसंद के नेता, राहुल गांधी वंशवाद के नेता : पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनाने के लिए भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और जातिवाद को खत्म करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों और उनके ‘गतिशील नेतृत्व’ में भारत का वैश्विक कद काफी बढ़ गया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता हैं, जबकि राहुल गांधी कांग्रेस में वंशवाद के जरिये नेता हैं. नकवी ने राहुल गांधी के पूर्व संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि “पसंद से बने नेता” (लीडर बाई च्वॉयस) और “संयोग से बने नेता” (लीडर बाई चांस) के बीच बहुत अंतर है. उन्होंने कहा, “मोदी जी ‘लोकतांत्रिक पसंद के नेता’ हैं, वहीं राहुल गांधी ‘वंशवाद के नेता’ हैं.”

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’

उन्होंने दावा किया कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनाने के लिए भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और जातिवाद को खत्म करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों और उनके ‘गतिशील नेतृत्व’ में भारत का वैश्विक कद काफी बढ़ गया है.

Advertisement

तीन-दिवसीय दौरे पर केरल आए नकवी ने कहा कि केंद्र द्वारा शुरू की गई हर कल्याणकारी योजना जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है, क्योंकि मोदी एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और आम आदमी का दर्द समझते हैं.

उन्होंने कहा, “गरिमा के साथ विकास, बिना भेदभाव के सशक्तीकरण मोदी सरकार का मंत्र हैं.”

उन्होंने कहा कि एक नेता सत्ता में आने से नहीं, बल्कि राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता, साहस और दृढ़ विश्वास से महान बनता है और मोदी के नेतृत्व में लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत अभियान जैसी विभिन्न योजनाओं से बहुत लाभ हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *