सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक, राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

राजनीतिक प्रस्ताव में दिल्ली की केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाने की बात कही गई।

बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक में रखा राजनीतिक प्रस्ताव

दिल्ली बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया. इसमें मोदी सरकार ने बीते नौ साल में दिल्ली को जो सौगात दी हैं उसके लिए आभार जताया गया. राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि इस साल दिल्ली के लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का प्रावधान बजट में रखा गया. दिल्ली के हाईवे के लिए 60 हजार करोड़, दिल्ली पुलिस के लिए दस हजार करोड़ और अस्पतालों के लिए आठ हजार करोड़ रुपये दिए. दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 800 एकड़ में इको पार्क को मंजूरी दी गई.

इस प्रस्ताव में दिल्ली की केजरीवाल सरकार को पूरी तरह फेल बताया गया है. प्रस्ताव में केजरीवाल सरकार की नाकामियां गिनाई गईं, मसलन पास होने वाले छात्रों का औसत कम हुआ, दिल्ली में गंदे पानी की सप्लाई, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्राइवेटाइजेशन.

राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार की उपलब्धियां और केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाने की बात कही गई है. कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद और पदाधिकारी मौजूद थे.

Advertisement

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी, सांसद मनोज तिवारी, सांसद हर्षवर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया. प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर साढ़े तीन महीने में आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर किया. इसी के चलते उप मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा.

उन्होंने कहा कि, शराब नीति और FBU के मुद्दे को हमने उजागर किया. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं. लेकिन उस निर्णय की आड़ में केजरीवाल के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. चीफ सेक्रेटरी को भी हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे.

उन्होंने कहा कि, 30 मई से 30 जून तक देशभर में पीएम मोदी की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के बीच चर्चा करेंगे.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *