सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बस में हुआ प्रेग्नेंट महिला को दर्द तो कंडक्टर ने की डिलीवरी, एस. वसंतम्मा के 20 साल पहले के अनुभव ने बचाई मां-बच्ची की जान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महिला को बस में हुई प्रसव पीड़ा, कंडक्टर ने गाड़ी के अंदर ही की डिलीवरी, IAS ने कहा- ये है मानवता!

इतना ही नहीं, महिला आर्थिक रूप से कमज़ोर थी, ऐसे में बस में यात्रा कर रहे सहयात्रियों ने आपस में मिलकर 1500 रुपये जमा कर महिला को दे दिए. बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस देश में कई ऐसे बेहतरीन लोग हैं, जो इस धरती को सुंदर बना रहे हैं. ये तो हम सभी जानते हैं इमरजेंसी कभी भी किसी के साथ हो जाती है. ऐसे में अगर तुरंत मदद मिल जाए तो खतरा टल सकता है. अभी हाल ही में कर्नाटक की एक ख़बर ने सबको हैरान कर दिया है. बस में सफ़र करने के दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा होती है. ऐसे में महिला कंडक्टर सहारा बनती हैं. महिला की मदद करती हैं और बच्चे को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभाती हैं.

कंडक्टर ने महिला को दिया जीवनदान

ये मामला कर्नाटक के बैंगलोर-चिकमागालुर सड़क मार्ग का है. कर्नाटक की स्टेट बस में यात्रा कर रही गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होती है. ऐसे में बस में मौजूद महिला कंडक्टर आनन-फानन में सभी यात्रियों को बाहर जाने के लिए कहती है. इनका नाम एस. वसंतम है. इन्होंने काफी समझदारी से काम लेते हुए गर्भवती महिला को एक बच्चा जन्म देने में मदद की हैं.

Advertisement

इतना ही नहीं, महिला आर्थिक रूप से कमज़ोर थी, ऐसे में बस में यात्रा कर रहे सहयात्रियों ने आपस में मिलकर 1500 रुपये जमा कर महिला को दे दिए. बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

महिला कंडक्टर की मानवीय भावना को देखकर कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर, जी सत्यवती ने सराहा. साथ ही साथ कहा- ये मानवता के लिए एक उदाहरण है. महिला कंडक्टर ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *