Home Breaking News पश्चिम बंगाल में बैन हुई ‘द केरला स्टोरी’, सीएम ममता बनर्जी ने...

पश्चिम बंगाल में बैन हुई ‘द केरला स्टोरी’, सीएम ममता बनर्जी ने लिया एक्शन

0
179

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी सरकार ने ‘The Kerala Story’ मूवी पर लगाया बैन

‘The Kerala Story’ लगातार विवादों में रही है. इसके बावजूद सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

‘द केरला स्टोरी’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादास्पद फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने का सोमवार को आदेश दिया. बंगाल सरकार की तरफ से कहा गया है कि सरकार ने यह कदम उठाया है कि राज्य में ‘नफरत और हिंसा की किसी भी घटना’ को टाला जा सके. अधिकारी ने बताया कि फिल्म का प्रदर्शन करने वाले किसी भी सिनेमाघर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इससे पहले दिन में, बनर्जी ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसका इरादा केरल को बदनाम करना है.

अधिकारी ने बताया कि ‘‘नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. प्रतिबंध संबंधी इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी सिनेमाघर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here