सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कर्नाटक के नौजवानों का भविष्‍य बना सकती है कांग्रेस? :शिवमोगा में PM मोदी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“85% कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के नौजवानों का भविष्‍य बना सकती है?” : शिवमोगा में PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के दशकों के शासन में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया है. भाजपा ने बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया है. आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं.”

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. पीएम मोदी ने आज शिवमोगा में रैली की. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या कर्नाटक का विकास ऐसी कांग्रेस पार्टी कर सकती है, जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण हो? उन्‍होंने कहा कि क्या 85% कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य बना सकती है?

पीएम मोदी ने कहा, “उन्‍होंने कहा कि बीजेपी सरकार हमारी पुरातन संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इसमें भी तुष्टिकरण की ही राजनीति की. कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या फिर उनको विवादों में रहने दिया.”

प्‍यार को ब्‍याज समेत लौटाऊंगा : पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि शिवमोगा की इस धरती से मैं पूरे कर्नाटक को विश्वास दिलाना चाहता हूं, असली गारंटी देना चाहता हूं कि आपने मुझे जो प्यार दिया है, आपने मुझे जो आशीर्वाद दिया है. मैं कर्नाटक का विकास करके आपको ब्याज समेत लौटाऊंगा.

Advertisement

महिला शिक्षा को पीछे धकेलने का आरोप  

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के दशकों के शासन में बेटियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया गया है. भाजपा ने बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया है. आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं.”

बेंगलुरु के रोड शो में उमड़ी भीड़ 

इससे पहले पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 8 किमी लंबा रोड शो किया. रोड शो के दौरान सड़कों पर प्रधानमंत्री के प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा. प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनके अभिवादन का प्रतिउत्तर दिया. न्यू थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से ट्रिनिटी सर्कल तक यह रोड शो डेढ़ घंटे तक चला.

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *