सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली-NCR में मई में कोहरा, बारिश ने तीन दिन में 30 दिन का कोटा किया पूरा,दिल्ली के कुछ हिस्सों में छाई कोहरे की चादर

3 मिनट पढ़ें

बारिश ने मई में करवाया ठंड का एहसास, दिल्ली के कुछ हिस्सों में छाई कोहरे की चादर

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के पांच मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव के कारण राजधानी में सात मई तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है.

दिल्लीवासियों की गुरुवार की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरे की मोटी चादर छाई रही. बुधवार को हुई बारिश के बाद शहर के अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई और मई के महीने में ठंड जैसा मौसम हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार से फिर से बारिश की संभावना व्यक्त की है.

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल महीने में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जो 2017 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक है. वहीं, विभाग ने बताया कि मई की शुरुआत अच्छी रही. विभाग के मुताबिक सोमवार को शहर में 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में रुक-रुक कर बारिश होने और बादल छाए रहने के कारण पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया।

अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और सोमवार को यह गिरकर 26.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे यह 13 साल में महीने का दूसरा सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के पांच मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव के कारण राजधानी में सात मई तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है.

विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान नौ मई तक 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है.

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मई सबसे गर्म महीना होता है. इस महीने में औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहता है. मौसम विभाग ने मई महीने में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने और लू वाले दिनों में कमी आने का अनुमान जताया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी. जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था.

दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *