सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

”जिस तरह राज ठाकरे ने अपने चाचा का ध्यान रखा, वैसे में भी…”, MNS प्रमुख की सलाह पर अजित पवार का पलटवार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

चाचा पर उसी तरह ध्यान दूंगा जिस तरह राज ठाकरे ने अपने चाचा पर दिया था: अजित पवार

अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने चाचा और पार्टी प्रमुख शरद पवार पर उसी तरह ‘ध्यान देंगे’ जिस तरह महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चाचा पर दिया था. ठाकरे द्वारा उन्हें दी गई ‘सलाह’ पर पवार ने एक साक्षात्कार के दौरान यह पलटवार किया.

अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने चाचा और पार्टी प्रमुख शरद पवार पर उसी तरह ‘ध्यान देंगे’ जिस तरह महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चाचा पर दिया था. ठाकरे द्वारा उन्हें दी गई ‘सलाह’ पर पवार ने एक साक्षात्कार के दौरान यह पलटवार किया. यह साक्षात्कार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और राकांपा सांसद अमोल कोल्हे ने लिया.

Advertisement

इसके पहले ठाकरे ने कहा था कि अजित पवार को अपने चाचा पर उसी प्रकार ध्यान देना चाहिए जैसा वह बाहर के लोगों पर देते हैं. यहां ठाकरे के बयान को लेकर संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर अजित पवार ने कहा, ‘‘जिस तरह से राज ठाकरे ने अपने चाचा पर ध्यान दिया, उसी तरह मैं भी अपने चाचा पर ध्यान दूंगा.”

गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे खुद का राजनीतिक दल गठित करने के लिए वर्ष 2006 में अपने चाचा और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे से अलग हो गये थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *