सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘छात्रों को बंधक’ बनाने के पीछे ममता बनर्जी ने बताई ‘दिल्ली साजिश’, भाजपा ने किया पलटवार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ममता बनर्जी ने ‘छात्रों को बंधक’ बनाने के पीछे बताई ‘दिल्ली साजिश’, भाजपा ने किया पलटवार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक उच्च विद्यालय की कक्षा में बुधवार को एक हथियारबंद व्यक्ति घुस गया, लेकिन पुलिस ने उसे काबू करने के बाद गिरफ्तार कर लिया.

पश्चिम बंगाल के मालदा में बंदूक दिखाकर बच्चों से भरी कक्षा को बंधक बनाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस समय कक्षा में लड़कियों समेत करीब 35 से 40 बच्चे मौजूद थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस की समय पर कार्रवाई से एक आपदा टल गई. साथ ही कहा कि यह कृत्य पागलपन की श्रेणी में नहीं आता है. बंगाल की सीएम ने इस हमले को ‘दिल्‍ली’ की साजिश करार दिया है. वहीं, भाजपा ने कहा कि बंगाल में कानून और व्यवस्था की भयानक स्थिति बन गई है.

बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी कक्षा में घुस गया और बच्‍चों को बंधक बनाने वाले शख्‍स को काबू में कर लिया. इस दौरान भयभीत बच्चे कक्षा से बाहर निकल गए. पुलिस उपाधीक्षक (कानून व्यवस्था) अजहर उद्दीन ने बंदूकधारी व्यक्ति से बात करते हुए, उससे हथियार छीन लिया और उसे जमीन पर गिरा दिया. उन्‍होंने बताया कि वह शख्स स्कूल में घुसने में कामयाब रहा और उस कमरे में जा पहुंचा जहां आठवीं कक्षा के विद्यार्थी बैठे थे. वह पिस्तौल लेकर छात्रों पर चिल्ला रहा था और कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था. आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल तथा तरल पदार्थ युक्त दो बोतलें और एक चाकू जब्त किया गया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा

Advertisement

इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे अपने पुलिस अधिकारियों और मीडिया को बधाई देनी चाहिए, जिन्होंने हमें साजिश के गहरे समुद्र से बचाया है. बंगाल के चारों ओर एक साजिश रची जा रही है, और मुझे विश्वास है कि दिल्ली इसमें शामिल है. मुझे नहीं पता वास्तव में यह कौन कर रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से दिल्ली की साजिश है. जहां कहीं भी विपक्षी पार्टी राज्य में सत्‍ता पर काबिज है, वहां उसे परेशान करने की कोशिश की जा रही है, और वे शुरू से ही मेरे साथ ऐसा करते आ रहे हैं.”

ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकीं, उन्‍होंने आरोप लगाया कि कोई भी आम आदमी इसे अंजाम नहीं दे पाता. उन्होंने (बंधक) शब्द कहाँ से सीखा? जब इस तरह की हरकत करने वाले लोग पकड़े जाते हैं, तो तुरंत कुछ लोग कहते हैं कि यह पागल है. लेकिन सोचने की बात ये है कि किसने उन्हें यह विचार दिया कि आप इस तरह बंधक बना सकते हैं?”

सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा

वहीं, इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोलकाता को लंदन में बदल देंगी. मैंने अमेरिका में ऐसी बंदूकधारियों से संबंधित घटनाओं के बारे में सुना है. अब यह हमारे कस्बों और गांवों में हो रहा है. आप कल्पना कीजिए कि यहां कानून और व्यवस्था की कितनी भयानक स्थिति बन गई है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *