सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल से करीब नौ घंटे पूछताछ की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि आप प्रमुख केजरीवाल अपनी सरकारी काली रंग की एसयूवी में दोपहर करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा वाले सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। सीएम केजरीवाल सीबीआई दफ्तर से बाहर आ गए हैं। सीबीआई ने शराब नीति को लेकर हर तरह के सवाल मुझसे पूछे। सीबीआई ने मुझसे 56 सवाल पूछे। वो मुझे आगे बुलाएंगे या नहीं मुझे पता नहीं। मेरा मानना है कि पूरा का पूरा केस गलत है, फर्जी है। आम आदमी पार्टी के लोग आवाज उठा रहे थे उन्हें प्रदर्शन करने से रोका गया। उन्हें हिरासत में लेना गलत है। विधानसभा सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह नियम के अनुरूप है। मैं चाहता हूं कि एलजी साहब संविधान और नियमों को पढ़ लें। मैं चाहता हूं कि वो किसी अच्छे सलाहकार को रख लें।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री से पूछताछ को लेकर 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया था। और क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की गई थी। राउज एवेन्यू में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि ‘आप’ कार्यालय और सीबीआई मुख्यालय के पास सड़कों पर अवरोधक लगाए गए थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक किसी प्रकार की समस्या पैदा नहीं कर पाएं। अधिकारी ने कहा, ‘‘अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *