सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कांग्रेस जुटी ‘विपक्षी एकता’ को साधने में,खरगे ने एमके स्टालिन को दिया न्योता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘विपक्षी एकता’ को साधने में जुटी कांग्रेस, खरगे ने एमके स्टालिन को दिया न्योता – सूत्र 

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस द्वारा विपक्षी दलों की बैठक कहां और कब बुलाई जाएगी, इसे लेकर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है.

‘अभियान’

कांग्रेस ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का ‘अभियान’ शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डीएमके नेता और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से बात की है. मिल रही जानकारी के अनुसार इस बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को आने वाले दिनों में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने का न्योता भी दिया है. बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर डीएमके कांग्रेस की प्रमुख साझेदार रही है. और वह शुरू से ही कांग्रेस की योजना को लेकर अपना समर्थन जताती रही है.

Advertisement

कांग्रेस द्वारा विपक्षी दलों की बैठक कहां और कब बुलाई जाएगी, इसे लेकर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है. कांग्रेस कुछ भी तय करने से पहले टीएमसी, समाजवादी पार्टी, एनसीपी, आरजेडी और लेफ्ट की पार्टियों जैसे अपने सहयोगियों की तरफ से बैठक में शामिल होने के लेकर जवाब चाहती है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की अगुवाई में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई थी.सामाजिक न्याय पर दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और अखिलेश यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन, वाम दलों के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा ने भाग लिया था.

अन्य विपक्षी दलों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी इसमें शामिल हुए थे.कांग्रेस के राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह पहली ऐसी कोशिश थी, जिसके जरिए विपक्ष साथ आता नजर आ रहा था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *