सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अब क्या करेंगे नेतन्याहू? इजरायली दूतावास ने हड़ताल का किया ऐलान,राष्ट्रपति ने दी चेतावनी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत में राजदूत समेत इजराइल दूतावास के अधिकारी हड़ताल पर, ये है वजह…

इजराइल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर काम करने वाले सभी लोग नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं. इसके चलते फ्लाइट्स के टेक ऑफ करने पर रोक लगा दी गई है.

इजराइल में प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ज्यूडिशियल रिफॉर्म बिल के विरोध में पूरा देश सड़कों पर उतर आया है. प्रदर्शन सोमवार को फिर से तेज हो गए. वहीं, भारत में भी इजराइल दूतावास कट्टर दक्षिणपंथी सरकार के विरोध में अपने सबसे बड़े श्रमिक संघ द्वारा बुलाई गई हड़ताल में भाग ले रहा है.

नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ हड़ताल पर चले गए

इसकी जानकारी इजराइल की सबसे बड़ी ट्रे़ड यूनियन के हेड इसाक हेर्जोग ने दी है. इजराइल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर काम करने वाले सभी लोग नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं. इसके चलते फ्लाइट्स के टेक ऑफ करने पर रोक लगा दी गई है.

Advertisement

इजराइल के सबसे बड़े श्रमिक संघ ने दुनिया भर में इजराइल के राजनयिक मिशनों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने का निर्देश दिया. भारत में इजराइल के दूतावास ने सोमवार शाम बयान में कहा, “इजराइल का दूतावास अगली सूचना तक आज बंद रहेगा. कोई कांसुलर सेवाएं प्रदान नहीं की जाएंगी.” भारत और दुनिया भर में सभी इजराइली मिशनों के अधिकारी तब तक हड़ताल पर रहेंगे, जब तक इसे बंद नहीं कर दिया जाता.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को रक्षा मंत्री योआव गैलैंट को बर्खास्त कर दिया. योआव ने शनिवार को टीवी पर एक प्रोग्राम में कहा था कि देश के न्यायालय को कमजोर करने के लिए जो बिल लाया गया है, उससे मिलिट्री में भी फूट पड़ रही है. इससे देश की सुरक्षा को खतरा है. सरकार को विपक्ष के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए. इसी बयान को लेकर उन्हें बर्खास्त किया गया.

इजराइल में लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए

इसके बाद इजराइल में लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. उन्होंने नेतन्याहू से विवादित बिल को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव के मेन हाइवे को ब्लॉक कर दिया. इजराइल के लोगों ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू के निजी घर के बाहर भी जोरदार प्रदर्शन किया. पुलिस की इन लोगों से झड़प हुई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *