सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ISRO के एलवीएम3 रॉकेट ने 36 उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एलवीएम3 रॉकेट के जरिए ब्रिटेन स्थित वनवेब समूह कंपनी के 36 उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके रविवार को एक और उपलब्धि हासिल कर ली। इसरो के 43.5 मीटर लंबे रॉकेट को 24.30 घंटे की उल्टी गिनती समाप्त होने के बाद चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लॉन्च पैड से रविवार सुबह नौ बजे प्रक्षेपित किया गया। ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत यह वनवेब के लिए दूसरा प्रक्षेपण था। वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 उपग्रह 23 अक्टूबर 2022 को प्रक्षेपित किए गए थे। वनवेब अंतरिक्ष से संचालित एक वैश्विक संचार नेटवर्क है जो सरकारों एवं उद्योगों को सम्पर्क की सुविधा मुहैया कराता है। प्रक्षेपण के तुरंत बाद, रॉकेट ने क्रमिक रूप से उपग्रहों को कई कक्षाओं में स्थापित किया। 16 उपग्रहों के पहले सेट को लगभग 20 मिनट बाद कक्षा में स्थापित किया गया जबकि शेष उपग्रहों को बाद में इच्छित कक्षाओं में स्थापित किया गया।

इसरो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहा, ‘‘एलवीएम3-एम3/वनवेब इंडिया-2 मिशन पूरा हो गया। सभी 36 वनवेब जेन-1 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है। एलवीएम3 अपने लगातार छठे प्रक्षेपण में पृथ्वी की निचली कक्षा में 5,805 किलोग्राम पेलोड लेकर गया।’’ इसरो ने एक बयान में कहा कि प्रक्षेपण वाहन ने नौ बजे 5,805 किलोग्राम के कुल पेलोड के साथ उड़ान भरी और लगभग नौ मिनट की उड़ान में 450 किमी की आवश्यक ऊंचाई हासिल की और उपग्रहों को स्थापित करने में कामयाबी हासिल की। वनवेब ने सभी 36 उपग्रहों से सिग्नल प्राप्त करने की पुष्टि की है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए एनएसआईएल, इसरो और वनवेब को बधाई दी। मिशन नियंत्रण केंद्र में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम आज जानते हैं कि श्रृंखला के 16 उपग्रह पहले ही सही कक्षा में स्थापित हो चुके हैं। और अब यह पृथ्वी के सुदूर दक्षिण में चला गया है और हमें जल्द ही शेष अंतरिक्ष यान के अलग होने की पुष्टि मिल जाएगी, एक बार जब हमारे भारतीय ग्राउंड स्टेशन द्वारा ऑनबोर्ड स्टोरेज डेटा हासिल कर लिया जाएगा।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *