सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वीरेंद्र सचदेवा को मिला वफादारी तथा शालीनता का ईनाम मनोज तिवारी सहित तीन सांसद भी थे रेस में

3 मिनट पढ़ें
वीरेंद्र सचदेवा को मिला वफादारी तथा शालीनता का ईनाम मनोज तिवारी सहित तीन सांसद भी थे रेस में

वीरेंद्र सचदेवा को मिला वफादारी तथा शालीनता का ईनाम मनोज तिवारी सहित तीन सांसद भी थे रेस में

Advertisement

वीरेंद्र सचदेवा को मिला वफादारी तथा शालीनता का ईनाम मनोज तिवारी सहित तीन सांसद भी थे रेस में

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी हाईकमान की ओर से दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर पार्टी नें उन्हें अहम जिम्मेदारी दे दी है | उल्लेखनीय है आदेश गुप्ता को पदमुक्त करने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष के नाते श्री सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था | हालांकि उस वक्त कयास लगाये जा रहे थे इस पद पर किसी भारी भरकम कद के व्यक्ति को जल्द ही नियुक्त किया जाएगा और वीरेंद्र सचदेवा को फिर से पुराना दायित्व सौंप दिया जाएगा | लेकिन वीरेंद्र सचदेवा नें अपने कार्यकारी अध्यक्ष के छोटे से कार्यकाल में ही अपना कद इतना बड़ा कर लिया कि उनकी दावेदारी सब पर भारी पड़ गई |

आलम यह था कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी समेत कम से कम तीन सांसद और विधायक अजय महावर सहित दो विधायक इस पद के लिए मजबूती से दावा ठोक रहे थे | प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित दो पूर्व महामंत्री भी इस पद की रेस में थे लेकिन पार्टी हाईकमान नें निर्णय वीरेंद्र सचदेवा के हक में लिया | वीरेंद्र सचदेवा के पक्ष में सबसे मजबूत बात यह रही वे गुटबाजी की राजनीति से कोसों दूर रहते हैं और सन्गठन के प्रति समर्पित रहते है | किसी जमाने में स्थानीय सांसद महेश गिरी के विश्वस्त रहे वीरेंद्र के सम्बन्ध गौतम गंभीर सहित सभी सांसदों और विधायको से मधुर हैं | अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी से सलाह मशविरा ले काम किया और साधारण से साधारण कार्यकर्ता को सम्मान दिया | जिस कार्यकर्ता नें उनसे समय माँगा उसे समय दिया और जिसने उन्हें आमंत्रित किया वहीं पहुंचे |

Advertisement

चांदनी चौक जिले से राजनीती शुरू करने वाले वीरेंद्र सचदेवा को जमीनी व्यक्ति माना जाता है | चांदनी चौक जिले के तहत सीता राम बाजार मंडल अध्यक्ष रहे वीरेंद्र सचदेवा मयूर विहार जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे उस दौरान अपने काम और मेहनत के बल पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई जिसके बल पर उन्हें प्रदेश भाजपा मेंमहत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया |

भारतीय जनता पार्टी पंजाबी समुदाय को इसलिए भी महत्व देना चाहती थी नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को इस समुदाय से अच्छा खासा समर्थन मिला था जिसके चलते अरविन्द केजरीवाल नें शैली ओबराय को महापौर बनाया था | लिहाजा भाजपा भी दिल्ली अध्यक्ष पद पर किसी जमीनी पंजाबी समुदाय के व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देना चाहती थी | ये तमाम समीकरण वीरेंद्र सचदेवा के पक्ष में गए और पार्टी नें काफी सोच समझ कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी |

वीरेंद्र सचदेवा पार्टी हाईकमान के निर्णय का सम्मान करते हुए कहते हैं पार्टी नें उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी मेहनत और लग्न से अपना दायित्व पूरा करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेगें तथा पार्टी को निचले स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगें |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *